Aaj Ka Mausam: आज का मौसम कैसा रहेगा, कहां होगी बारिश, एक क्लिक में जानें यहां

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग ने आज का मौसम की जानकारी देते हुए कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Update: 2021-09-15 01:45 GMT

बारिश (फोटो- न्यूजट्रैक) 

Aaj Ka Mausam: भारत के पश्चिमी, उत्तर समेत तटीय इलाकों में बारिश (Barish) की गतिविधियां एक बार फिर से तेज हो गई हैं। बीते दिनों कुछ सुस्त पड़े मानसून ने एक बार फिर से राज्यों में वापसी कर ली है। जिसके चलते कई राज्यों में हल्की से मध्यम और भारी बारिश का सिलसिला जारी है। इस बीच बीते 24 घंटों में कुछ राज्यों में जमकर वर्षा हुई। मौसम विभाग (Mausam Vibhag) ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में मध्यम से भारी बारिश जारी रही। वहीं, गुजरात का राजकोट शहर भारत का सबसे ज्यादा बारिश वाला इलाका रहा। 

(फोटो- न्यूजट्रैक) 

आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)

यही नहीं भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ओर से आज का मौसम का हाल भी बताया गया है कि आपके राज्य में आज का मौसम रहेगा और कहां कहां बारिश होगी। IMD के मुताबिक, अगले 24 घंटों में ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, दक्षिणपूर्व राजस्थान, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह और उत्तर प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम और भारी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा विदर्भ, मराठवाडा, पूर्वी राजस्थान और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट (Barish Ka Alert) जारी किया गया है। 

वहीं, स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा कोंकण और गोवा, विदर्भ के कुछ हिस्सों, तेलंगाना के अलग अलग इलाकों, तटीय कर्नाटक, केरल, सिक्किम, आंध्र प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश का अनुमान जताया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लक्ष्यद्वीपक में भी गरज के साथ बारिश दर्ज की जा सकती है। 

कल कैसा रहेगा मौसम (Kal Kaisa Rahega Mausam) 

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार, 19 सितंबर से 21 सितंबर तक बारिश की गतिविधियां उत्तर की ओर बढ़ेंगी, जिससे हिमाचल, उत्तराखंड समेत पहाड़ी राज्यों में मौसम प्रभावित हो सकता है। इसके साथ ही पश्चिमी राजस्थान में लंबे समय तक मानसून बना रहने वाला है। गुजरात और गुजरात में कल भारी बारिश देखी जा सकती है। अगले दो दिनों तक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। पश्चिमी तट खासकर कोंकण और गोवा व तटीय कर्नाटक में मानसून की सक्रियता बढ़ने से बारिश की गतिविधियां देखी जाएंगी। इसके अलावा बिहार और झारखंड में भी बारिश की उम्मीद जताई गई है। 

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News