Aaj Ka Mausam: मुंबई में होगी झमाझम बारिश, IMD ने दी चेतावनी, जानें कैसा रहेगा आपके राज्य का मौसम का मिजाज

Aaj Ka Mausam: आइए जानते है कि आज का मौसम कैसा रहेगा, कहां-कहां बारिश होगी और कल का मौसम कैसा होगा?

Written By :  Chitra Singh
Newstrack :  Network
Update: 2021-10-08 02:46 GMT

समुद्र में उठीं लहरें (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में मानसून (Monsoon) ने अलविदा कह दिया है। अब भारत के कई हिस्सों में ठंड वाली सुबह-शाम की शुरुआत होगी। वहीं कुछ राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari) देने वाले भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department, IMD) ने बताया है कि गोवा, महाराष्ट्र, ओडिशा समेत कुछ हिस्सों में भारी बारिश (Bhari Barish) हो सकती है। तो आइए जानते है कि आपके राज्य में आज का मौसम कैसा होगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Hoga)?

जानकारी के मुताबिक, आमतौर पर उत्तर से दक्षिण पश्चिम तक का 17 सितंबर से विदा लेता है, लेकिन इस साल कई हिस्सों में मानसून पहले ही अलविदा कई दिया है। मानसून को लेकर मौसम विभाग (Mausam Vibhag) ने बताया है कि अगले तीन से चार दिनों में दक्षिण पश्चिम मानसून दिल्ली और एनसीआर को अलविदा कह देगा।

कैसा रहेगा आज का मौसम (Aaj Ka Mausam Kaise Rahega)

आईएमडी (IMD) के अनुसार, आने वाले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश के साथ-साथ कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं आंध्र प्रदेश, कर्नाटका, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा और विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र , लक्षद्वीप, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की आशंका है। इसके अलावा गुजरात में बूंदाबादी हो सकती है।

दिल्ली का मौसम (Delhi Ka Mausam)

अगर बात करें दिल्ली की तो इन दिनों दिल्ली का मौसम सुहाना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा। सुबह के समय  दिल्ली के इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहेगा। वहीं दिनभर धूप और बादलों की लुका-छिपी देखने को मिल सकता है।

मौसम (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

मुंबई में शाम को हो सकती है बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 7 अक्टूबर को मौसम को लेकर चेतावनी जारी करते हुए बताया था कि मुंबई, ठाणे, दक्षिण कोंकण, मध्य महारा-क्षेत्र, दक्षिण-मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में रविवार तक बिजली और तेज हवाओं के साथ आंधी आ सकती है। साथ ही मुंबई में शाम को बारिश या फिर गरज के साथ बादल छाए रह सकते है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमानकर्ता आरके जेनामणि ने मौसम के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि साल 1960 के बाद यह दूसरी बार ऐसा है कि मानसून इतना लेट से लौट रहा है अगर बात करें 2019 की तो 2019 में मानसून उत्तर पश्चिम भारत से 9 अक्टूबर से ही वापसी करना शुरू कर दिया था।

कल (9 अक्टूबर) का मौसम कैसा होगा

मौसम विभाग के मुताबिक, कल (9 अक्टूबर) महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, कर्नाटक,माहे और केरल में भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग ने बताया है कि इन इलाकों में कल झमाझम बारिश हो सकती है। वहीं 10 और 11 अक्टूबर को करईकल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी तेज बारिश होने की आशंका है।

Tags:    

Similar News