Aaj Ka Mausam: अगले 5 दिन होगी बारिश, इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ बरसेगा पानी

Aaj Ka Mausam: मौसम की जानकारी मिली है कि झारखंड, यूपी, बिहार और दिल्ली में आज मौसम गर्म रहेगा। हालंकि कुछ राज्यों के अलग अलग हिस्सों में बारिश के आसार भी हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Shivani
Update: 2021-06-07 01:22 GMT

तेज बारिश में जाते लोग (Photo- Newstrack)

Aaj Ka Mausamभारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Mausam Vibhag/ IMD) ने आज के मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari) देते हुए बताया कि झारखंड, यूपी, बिहार और दिल्ली में आज मौसम गर्म रहेगा। हालंकि कुछ राज्यों के अलग अलग हिस्सों में बारिश के आसार (Barish Ke Asar) भी हैं। मानसून (Monsoon 2021) भारत में दस्तक दे चुका है और देश के अलग अलग हिस्सों में 28 जून तक पहुँच जाएगा।

दरअसल, 7 जून सोमवार यानि आज तापमान बढ़ सकता है। गर्मी अधिक होने वाली है। इसमें झारखंड, यूपी-बिहार और दिल्ली शामिल है। हालांकि अधिक गर्मी के बाद बारिश की भी संभावना है। जानकारी के मुताबिक, 
दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में 12 जून से 16 जून तक हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। वहीं बिहार और झारखंड में 15 जून को झमाझम बारिश का अलर्ट (Barish Ka Alert) जारी हुआ है। 

IMD के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मॉनसून मध्य अरब सागर, कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, मध्य बंगाल की खाड़ी और बंगाल की खाड़ी तक पहुंच चुका है। अनुमान है कि अगले 10 दिनों में मानसून ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और बिहार में भी पहुंच जाएगा। इस बीच राजस्थान और उत्तर प्रदेश (यूपी) के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने के साथ बारिश हो सकती है।

कब होगी बारिश (Kab Hogi Barish):
-मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज पूर्वोत्तर राज्यों सहित दक्षिण भारत के कर्नाटक, केरल के हिस्सों में तेज बारिश होने के आसार है।

-9 जून से मुंबई में बारिश तेज हो जायेगी।

-12-15 जून तक महाराष्ट्र और गुजरात के दक्षिण जिलों में मूसलाधार बरसात होने की संभावना है।

-वहीं दिल्ली NCR, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में 12 जून, 15 जून और 16 को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

-झारखंड और बिहार में 15 के बाद बारिश तेज हो जायेगी।

आज कहां होगी बारिश (Aaj Kahan Hogi Barish)

राज्यों कैसा रहेगा आज मौसम
पश्चिम बंगालबादल छाए रहेंगे, बारिश के आसार
मध्य प्रदेशबारिश की संभावना
छत्तीसगढ़बारिश हो सकती है
ओडिशा पानी बरसने के आसार
हरियाणाबारिश हो सकती है आज

कब आएगा माॅनसून (Monsoon Kab Ayega)

28 जून तक पूरे देश में माॅनसून आ जाएगा। केरल में माॅनसून दस्तक दे चुका है। वहीं महाराष्ट्र, बंगाल, झारखंड, ओडिशा, बिहार, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में माॅनसून इसी महीने आने का पूर्वानुमान है।

(8 जून) कल मौसम कैसा होगा (Kal Ka Mausam Kaisa Rahega)

मौसम विभाग के मुताबिक, 8 जून यानी कल भी गरज के साथ बारिश की संभावना है। तेज हवाएं और आंधी आने के भी आसार है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्‍तराखंड, बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के तटीय भाग, तमिलनाडु, तेलंगाना, असम, मेघालय, पुडुचेरी समेत कई राज्यों में 7 जून तक बारिश होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि यहां तेज हवाएं चलने के साथ पानी बरसेगा। 

बता दें कि इसके पहले बीते दिन दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने, गरज के साथ तेज बारिश हुई थी। असम, मणिपुर समेत पूर्वोत्तर के ज्यादातर हिस्सों में पानी गिरने के बाद गर्मी बढ़ गई। एक साथ कई चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अलग-अलग जगहों पर बनने की वजह से बारिश हो रही है।

Tags:    

Similar News