भाजपा सांसद अनिल बलूनी के ट्वीट से खलबली, भाजपा में शामिल हो रहा एक बड़ा कांग्रेसी नेता

BJP सांसद के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Monika
Update: 2021-06-09 07:09 GMT

भाजपा सांसद अनिल बलूनी (फोटो: सौ.से सोशल मीडिया ) 

नई दिल्ली : उत्तराखंड के राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने अपने एक ट्वीट से लोगों को सस्पेंस में डाल दिया है। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश या उत्तराखंड का कोई बड़ा नेता भाजपा में शामिल हो रहा है। लोग सोशल मीडिया में चर्चा कर रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी में लगातार उपेक्षित नेता को भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

कांग्रेसी नेता का नाम न उजागर होने से बुधवार दोपहर तक के लिए सभी को सस्पेंस में डाल दिया है। सांसद अनिल बलूनी ने एक ट्विट किया, इससे कांग्रेस की हवाइयां उड़नी स्वाभाविक है।

सांसद अनिल बलूनी ने एक ट्विट किया है जिसमें कहा गया है कि एक प्रख्यात हस्ती आज बुधवार की दोपहर एक बजे भाजपा मुख्यालय 6-ए डीडीयू मार्ग, नई दिल्ली में भाजपा में शामिल होगी।

दोपहर एक बजे खुलेगा बड़ा सस्पेंस

कहा जा रहा है कि भाजपा के राज्यसभा सदस्य के इस ट्विट से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कांग्रेस नेताओं में भी खलबली मची है। सभी सिर्फ कयास लगा रहे हैं। आखिर सस्पेंस दोपहर एक बजे खुल जाएगा। कांग्रेस की इस हस्ती को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा की सदस्यता दिलाने वाले हैं।

जब से यह ट्वीट आया है तब से दीपेन्द्र हुडा, जितिन प्रसाद, सचिन पायलट, गुलाब नबी आजाद, कपिल सिब्बल के अलावा कई और नामों को लेकर लोग ट्वीट कर रहे हैं और अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

गौरतलब है कि अगले साल जनवरी माह में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें यूपी और उत्तराखंड राज्य भी हैं। इसको लेकर अब भाजपा अपनी चुनावी रणनीति बना रही है। इसी के कारण वह दूसरे दलों में नाराज चल रहे नेताओं को अपने पाले में भी लेने से परहेज नहीं कर रही है।

Tags:    

Similar News