Ram Rahim Corona Positive: राम रहीम कोरोना संक्रमित, मेदांता में भर्ती

Gurmeet Ram Rahim: राम रहीम के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उसे मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shreya
Update: 2021-06-07 06:25 GMT

राम रहीम (फाइल फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Gurmeet Ram Rahim Corona Positive: रेप और हत्या मामले में हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसके बाद उसे गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल (Medanta Hospital) में भर्ती कराया गया है।

वहीं, राम रहीम की तबीयत की जानकारी मिलने के बाद उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत (Honeypreet) उससे मिलने मेदांता अस्पताल पहुंची। हनीप्रीत करीब सुबह 8.30 बजे के आसपास हॉस्पिटल पहुंची थी। बताया जा रहा है कि हनीप्रीत ने राम रहीम के अटेंडेंट के रूप में अपना कार्ड बनवाया है। जिसके जरिए वो रोजाना राम रहीम से मिलने के लिए जा सकती है।

दवाइयां लेने और टेस्ट करवाने में कर रहा आनाकानी

सूत्रों के मुताबिक, डेरा सच्चा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) दवाइयां लेने और टेस्ट करवाने में काफी ज्यादा टाल मटोल कर रहा है। बताया जा रहा है कि राम रहीम ने 3 जून को पेट दर्द की शिकायत की थी। जिसके बाद गुरुवार को रोहतक में पीजीआई हॉस्पिटल में मेडिकल चेकअप कराया गया। हालांकि इस दौरान पीजीआई में राम रहीम ने कोरोना टेस्ट कराने से मना कर दिया था।

सुनारिया जेल अधीक्षक सुनील सांगवान के मुताबिक, पीजीआई में राम रहीम के सभी मेडिकल चेकअप नहीं हो सके। जिसके बाद जेल अधिकारियों को सुझाव दिया गया कि मेदांता अस्पताल में ये टेस्टिंग कराया जा सकता है। जिसके बाद राम रहीम को यहां लाया गया। जहां पर सीनियर डॉक्टर्स की निगरानी में उसका हेल्थ चेकअप किया गया। इस दौरान डॉक्टरों ने उसकी कोरोना जांच भी की, जिसमें उसे पॉजिटिव पाया गया।

बता दें कि राम रहीम लंबे समय से ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से पीड़ित है। ऐसे में डॉक्टरों का कहना है कि हार्ट और पेट की जांच रिपोर्ट आने के बाद उसका इलाज किया जाएगा।

गुरमीत राम रहीम (फाइल फोटो साभार- सोशल मीडिया)

मां से मिलने के लिए मिली थी पैरोल

जानकारी के लिए आपको बता दें कि गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) दुष्कर्म और पत्रकार की हत्या के मामले हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहा है। अभी वो हाल ही में कस्टडी पैरोल पर बाहर आया था। दरअसल, उसकी मां की तबीयत के चलते उसे परोल मिली थी। डॉक्टरों की मानें तो राम रहीम की मां की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। इसी के आधार पर राम रहीम को 48 घंटे की कस्टडी पैरोल दिया गया था।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News