हिमानी नरवाल हत्याकांड पर मां का बड़ा सवाल, दे दी आत्महत्या की धमकी
Himani Narwal Murder Case Update:;
Himani Narwal Murder Case Update
Himani Narwal Murder Case Update: कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल हत्याकांड मामने ने एक नया मोड़ ले लिया है। पुलिस की कार्रवाई पर कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल हत्याकांड पर मृतका की मां सविता ने सवाल खड़ा किया है। मृतका की मां ने कहा कि मेरी बेटी की किसी से गहरी दोस्ती नहीं थी। मैं चाहती हूं कि प्रशासन मुझे बताए कि मेरी बेटी को क्यों मारा गया।
हिमानी नरवाल की मां सविता ने कहा कि अगर वो आरोपी उसे मार सकता है, तो वह उसका दोस्त कैसे हो सकता है? मारने का मुख्य कारण हमें बताया जाना चाहिए। मैं पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हूं। मैं चाहती हूं कि आरोपी को मौत की सजा मिले।अगर आरोपी को मौत की सजा नहीं दी गई, तो मैं आत्महत्या कर लूंगी और इसके लिए हरियाणा सरकार और प्रशासन जिम्मेदार होगा।
हिमानी नरवाल की हत्या पर पुलिस ने क्या किया खुलासा
हिमानी नरवाल की हत्या पर पुलिस ने जाे खुलासा किया है, उसमें पुलिस अधिकारियों ने बताया गिरफ्तार किया गया आरोपी ने दावा किया है कि वह कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल के साथ काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में था। वह उसे ब्लैकमेल कर रही थी। युवक ने यह भी बताया कि वह पैसें की डिमांड करती थी। साथ ही युवक से लाखों रुपए भी ऐंठ चुकी थी।
मृतका हिमानी नरवाल की मां सविता नरवाल
पुलिस ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। पकड़े गये युवक से पूछताछ चल रही है। जांच पूरी हो जाने के बाद ही हत्या के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। बता दें कि 1 मार्च को नेता हिमानी नरवाल का सूटकेस में रखा हुआ शव बरामद हुआ था। हिमानी नरवाल बीते दस सालों से कांग्रेस से जुड़ी हुई थीं।
वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का भी हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने रोहतक में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थीं और श्रीनगर तक गयी थीं। उनकी राहुल गांधी के साथ तस्वीरें भी वायरल हुई थी। हिमानी नरवाल का शव मिलने के बाद उनकी मां ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया था।
ADGP कृष्ण कुमार राव ने मामले में क्या कहा
रोहतक के ADGP कृष्ण कुमार राव ने कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल हत्याकांड पर कहा कि लड़की विजय नगर में अकेले रहती थी। 27 फरवरी को आरोपी लड़की के घर आया, जहां इनकी आपस में कहासुनी हो गई और उसने चार्जर की केबल से लड़की का गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने लड़की का कीमती सामान जेवर, लैपटॉप चुराकर अपनी दुकान में छिपा दिया। रात को उसने शव को काले बैग में पैक करके बस अड्डे पर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को 36 घंटों के अंदर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम सचिन है जो कि झज्जर का रहने वाला था।
क्या है पूरा मामला
हिमानी नरवाल हरियाणा के रोहतक जिले में रहती थी। वह कांग्रेस की बहुत एक्टिव कार्यकर्ता थी। क्षेत्रीय स्तर की कांग्रेस की नेता कही जाती थी। 28 फरवरी को रोहतक के एक जंगल में सूटकेस मिला। जिसमें एक युवती का शव मिला। 1 मार्च को शव की पहचान हिमानी नरवाल के रूप में हुई। जो कि कांग्रेस की एक्टिव कार्यकर्ता रही। पार्टी के कार्यक्रमो में राहुल गांधी व भूपेंद्र हुड्डा के साथ उसके फोटोज भी थे। शव की पहचान होने के 36 घंटे बाद हत्या का खुलासा हुआ और आरोपी को पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया है। उसके पास से हिमानी का मोबाइल भी बरामद किया गया है।