Kalyan Singh Ka Antim Sanskar: पंचतत्व में विलीन हुए कल्याण सिंह, राजवीर सिंह ने दी मुखाग्नि

Kalyan Singh Ka Antim Sanskar: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनके सांसद पुत्र राजवीर सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shreya
Update:2021-08-23 15:35 IST

 कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा बसी घाट (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Kalyan Singh Ka Antim Sanskar: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) का सोमवार को राजकीय सम्मान के बाद अंतिम संस्कार किया गया। उनके सांसद पुत्र राजवीर सिंह ने मुखाग्नि दी। कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार बुलंदशहर के नरौरा बसी घाट पर किया गया है। उनके अंतिम संस्कार के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath), स्वतंत्रदेव सिंह, दिनेश मौर्य, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ मौजूद रहे। 

आपको बता दें कि दिवंगत पूर्व सीएम कल्याण सिंह (Former CM Kalyan Singh) 21 अगस्त को 89 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। वो बीते करीब डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती थे। 

Live Updates
2021-08-23 10:33 GMT

कल्याण सिंह का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

बुलंदशहर के नरौरा बसी घाट पर राजकीय सम्मान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार हुआ। सांसद पुत्र राजवीर सिंह ने मुखग्नि दी।

2021-08-23 10:27 GMT

वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने निधन पर जताया दुख

पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने गहरा दुख जताया है। प्रणोद तिवारी का कहना है कि राजनीतिक विचारधारा भले ही कल्याण सिंह जी की और मेरी अलग थी लेकिन उनकी कार्यशैली अपने पार्टी के लिए सर्वोच्च थी। प्रमोद तिवारी ने कहा कि कई पल याद है जब वो दोनों आमने सामने रह कर राजनीतिक विरोध प्रदर्शन किया करते थे। आज बेहद दुख का पल है उनके पूरे परिवार के साथ संवेदना व्यक्त करता हूँ ।

2021-08-23 10:20 GMT

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

बुलंदशहर के नरौरा में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हो रहा है।

2021-08-23 10:17 GMT


(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

उनके अंतिम संस्कार के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath), स्वतंत्रदेव सिंह, दिनेश मौर्य, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ मौजूद हैं। 

2021-08-23 10:10 GMT

बसी घाट पहुंचा कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर

बुलंदशहर के नरौरा में बसी घाट पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर पहुंच गया है। VVIP अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। वहीं, अंतिम संस्कार के लिए यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी, स्वतंत्र देव सिंह, दिनेश मौर्य भी अंतिम यात्रा के साथ नरौरा पहुंच गए हैं। 

2021-08-23 10:07 GMT

कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर बुलंदशहर की सीमा में प्रवेश कर चुका है, कुछ ही देर में नरौरा घाट पर पहुंचेगा। इसके बाद पार्थिव शरीर को स्नान कराने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Tags:    

Similar News