कमलनाथ का विवादित बयान, भारत को बताया बदनाम देश

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ एकबार फिर विवादित बयान देकर चर्चा में आ गए हैं।

Published By :  Raghvendra Prasad Mishra
Update: 2021-05-28 12:14 GMT

प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (फोटो साभार— सोशल मीडिया)

सतना। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ एकबार फिर विवादित बयान देकर चर्चा में आ गए हैं। सतना के मैहर में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने देश की गरिमा का मजाक बना डाला। उन्होंने कहा भारत महान नहीं बल्कि बदनाम देश है। इसका उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि इस बात को वह उज्जैन में भी कह चुके हैं। उन्होंने कहा कि देश के लोग जो बाहर टैक्सी चलाते है, न्यूयार्क से उन्हें किसी ने बताया कि यहा इंडियन के टेक्सी में भी कोई बैठना नहीं चाहता।

बता दें कि कांग्रेस में ऐसी विवादित बयान देने वालों की तादाद ज्यादा है, जिसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ा रहा है। ये नेता विवादित बोल बोलकर मीडिया की सुर्खियों में तो आ जाते हैं, लेकिन जनता की नजर से उतर जाते हैं। मध्य प्रदेश से ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी आते है, जिनकी पहचान विवादित बयान बन चुका है। पार्टी के गंभीर नेता जब ऐसे उलूल—जुलूल बयान देंगे तो पार्टी की दिशा और दशा का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।

वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के इस बयान से हर कोई हैरान है। लोगों में चर्चा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता को देश की गरिमा का सम्मान करना चाहिए। इस तरह का बयान देना उन्हें शोभा नहीं देता। 

Tags:    

Similar News