Karnal Mahapanchayat LIVE: करनाल में प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने की पानी की बौछार, डीसी दफ्तर के बाहर डाले डेरा

Karnal Kisan Mahapanchayat LIVE: आज हरियाणा के करनाल में किसान महापंचायत में प्रशासन से नहीं बनने पर बात प्रदर्शन कर रहे किसान अब सचिवालय की तरफ कूच कर रहे।

Update: 2021-09-07 05:46 GMT

किसान महापंचायत (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Karnal Kisan Mahapanchayat: आज यानी मंगलवार को हरियाणा के करनाल में किसान महापंचायत (Kisan Mahapanchayat) होने वाली है, जिसे देखते हुए हरियाणा सरकार एक्शन मोड में आ गई है। किसान महापंचायत के मद्देनजर हरियाणा के 5 जिलों (करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत और जींद) में इंटरनेट सेवाएं (Internet Services) बंद कर दी गई हैं। इसके साथ ही प्रशासन की ओर से धारा 144 (Section 144) भी लगा दिया गया है। 

आपको बता दें कि इससे पहले किसानों ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर जिले (Muzaffarnagar) में किसान महापंचायत की थी, जिसमें ऐतिहासिक भीड़ इकट्ठी हुई थी। अब किसान संगठनों ने हरियाणा का रूख किया है। इसी को देखते हुए हरियाणा सरकार चौकन्नी है। 

Live Updates
2021-09-07 17:10 GMT

करनाल में किसानों का प्रदर्शन जारी है। इन्हें जिला मुख्याल पहुंचने से रोकने के लिए पानी की बौछारें  की गई। जिससे नाराज होकर किसानों ने डीसी दफ्तर के बाहर ही डेरा डाल दिया है।

2021-09-07 13:50 GMT

करनाल में चल रहा किसानों का शांतिपूर्ण मार्च अब उग्र  हो गया है। प्रशासन से बातचीत में मिली विफल के बाद से किसानों ने सचिवालय का घेराव  करना शुरू कर दिया है। इस दौरान किसानों पर पानी की बौछारें की जा रही हैं। अभी यहां का माहौल पूरी तरह से तानवपूर्ण हो गया है। .

2021-09-07 13:36 GMT

करनाल में किसानों ने मोर्चा जारी किया है। यहां की स्थिति तनावपूर्ण दिख रही हैं। अब किसान जींद में नगूरां गांव के स्थित जींद-कैथल-चंडीगढ़ हाईवे जाम कर दिया है। यहां पर किसान बैठे हुए हैं। 

2021-09-07 13:04 GMT

करनाल में प्रदर्शन कर रहे किसान अब सचिवालय की तरफ आ चुके हैं। प्रशासन से हुई बात से कोई समाधान नहीं निकला है। 

2021-09-07 13:01 GMT

भारतीय किसान संघ 8 सितंबर को प्रदर्शन करेगा। यह बात भारतीय किसान संघ के महासचिव बद्री नारायण चौधरी ने कहा। बद्री नारायण ने कहा है कि किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए देश के जिला केद्रों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 

2021-09-07 12:53 GMT



2021-09-07 12:52 GMT



2021-09-07 10:31 GMT

योगेंद्र यादव ने कहा है कि प्रशासन के साथ हुई 3 राउंड की बातचीत बेनतीजा रही। हम सभी ने  एसडीएम के खिलाफ न्यायोचित कार्रवाई के साथ निलंबन की भी मांग की है। लेकिन सरकार उसे मानने के लिए तैयार नहीं हो रही हैं। 

2021-09-07 10:22 GMT



2021-09-07 06:38 GMT

किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं- अनिल विज

आज करनाल में किसान महापंचायत करने वाले हैं। इस बीच राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रशासन ने (किसान महापंचायत के लिए) सारे इंतजाम कर लिए हैं। किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हम अपने किसान भाइयों से अपील करते हैं कि वे अपनी जनसभा शांतिपूर्वक आयोजित करें। 

Tags:    

Similar News