Mehul Choksi: आखिर कौन है ये मिस्ट्री गर्ल, गर्लफ्रेंड के चक्कर में पकड़ा गया भगोड़ा मेहुल चोकसी

Mehul Choksi: भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) के एंटीगुआ से डोमिनिका जाने का राज दिन ब दिन गहराता जा रहा है। डोमिनिका में मेहुल के साथ एक लड़की को देखा गया है

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-06-02 06:18 GMT

मेहुल चोकसी (फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

 Mehul Choksi: भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) के एंटीगुआ से डोमिनिका जाने का राज दिन ब दिन गहराता जा रहा है। डोमिनिका में मेहुल के साथ एक लड़की को देखा गया है। जो किसी मिस्ट्री से कम नहीं है। यह मिस्ट्री गर्ल का अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह शायद मेहुल की गर्लफ्रेंड है। लेकिन आपको बता दें कि इस मिस्ट्री गर्ल की एक्सक्लूसिव फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। तो आइए देखते हैं मिस्ट्री गर्ल की तस्वीरें

भारत के भगोड़े कारोबारी मेहुल से जांच एजेंसियां पूछताछ कर रही है। इस बीच डोमिनिता में मेहुल को एक लड़की के साथ देखा गया था। अब सवाल यह है कि क्या मेहुल को उस लड़की ने फंसाया था फिलहाल मेहुल को दो दिन पहले ही डोमिनिका से गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन उस लड़की की मिस्ट्री अभी भी बनी हुई है। कहा जा रहा है कि यह की हनी टैप का मामला है।

जानकारों की माने तो वह मिस्ट्री गर्ल एंटीगुआ रही थी। उस बीच वह लड़की मेहुल से कई बार मिली। यह मिस्ट्री गर्ल बेहद सुंदर है। इसके बाद उसे लड़की ने अपने अपार्टमेंट में मेहुल को बुलाया और जब मेहुल वहां पहुचा तो लोग उसका अपहरम कर लिए और उसे डोमिनिका ले आए। यहीं से उसे गिरफ्तार किया गया है।

मिस्ट्री गर्ल फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया

फिलहाल यह कहानी अभी सस्पेंस से भरी है। मेहुल के कुछ तस्वीरें मिली है इन तस्वीरों में मेहुल को काफी चोट आई है। वहीं दूसरी ओर मेहुल के वकील ने टार्चर बताया है। मेहुल की यह कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है अभी मेहुल की मिस्ट्री गर्ल का पता लगाया जा रहा है इस समय मेहुल चोकसी डोमिनिका से वापस एंटीगुआ पहुंचे है। जल्द ही उन्हें भारत लाया जाएगा। भारत सरकार नजर रखा हुआ है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News