Padma Awards 2020 : राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार 2020 का वितरण, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 119 लोगों को प्रदान किये पद्म पुरस्कार

Padma Awards 2020 : सूची में 7 पद्म विभूषण (Padma Awards) 10 पद्म भूषण और 102 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2021-11-08 09:39 GMT

Padma Awards 2020 : राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार 2020 का वितरण (twitter)

Padma Awards 2020 : 8 नवंबर 2021 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा पद्म पुरस्कार 2020 (Padma Awards 2020) के अंतर्गत 119 पद्म पुरस्कार प्रदान किये गए। सूची में 7 पद्म विभूषण (Padma Awards) 10 पद्म भूषण और 102 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 29 महिलाएं, 16 मरणोपरांत पुरस्कार और 1 ट्रांसजेंडर के अलावा 73 पुरुष शामिल हैं। इस वर्ष दिये जा रहे इन पद्म पुरस्कारों में देश और दुनिया के कई नाम शामिल हैं जो कि खेल, राजनीति, मनोरंजन, स्थानीय कला, सेना आदि क्षेत्रों से ताल्लुख रखते हैं। 

कुछ अहम पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं के नाम निम्नवार हैं- 

  • दिनांक 8 नवंबर को पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया, उनकी बेटी बंसुरी स्वराज ने पुरस्कार ग्रहण किया। 
  •  दिनांक 8 नवंबर को ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु को पद्म भूषण से नवाजा गया। पीवी सिंधू ने 2016 ओलंपिक में रजत पदक और 2020 ओलंपिक में कांस्य पदक जीत चुकी हैं।
  •   दिनांक 8 नवंबर को एयर मार्शल डॉ पद्म बंदोपाध्याय को चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान के चलते पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया। यह भारत की पहली महिला एयर मार्शल हैं।
  •  दिनांक 8 नवंबर को प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्रा को पद्म विभूषण पुरस्कार से नवाजा गया।
  •  दिनांक 8 नवम्बर को प्रसिद्ध गीतकार अदनान सामी को पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया। अदनान सामी बॉलीवुड के मशहूर गीतकारों में से एक हैं।
  •  दिनांक 8 नवम्बर को डॉ रमन गंगाखेडकर, पूर्व प्रमुख वैज्ञानिक, ICMR को पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया।
  •  दिनांक 8 नवम्बर को भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया। रानी रामपाल की कप्तानी में ही भारतीय महिला हॉकी टीम ओलंपिक 2020 के सेमी-फाइनल में पहुंचने में कामयाब हुई थी।
  •  दिनांक 8 नवम्बर को अभिनेत्री कंगना रनौत को पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया। कंगना रनौत मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ ही 4 बार की राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार विजेता भी हैं
  •  दिनांक 8 नवम्बर को सत्संग फाउंडेशन के संस्थापक मुमताज अली को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
  •  दिनांक 8 नवम्बर को डॉ सुशोवन बनर्जी (एक रुपये का डॉक्टर नाम से मशहूर जो केवल एक रुपये में गरीब मरीजों का इलाज करते हैं) को पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
  • दिनांक 8 नवम्बर को भारतीय फुटबॉल की दुर्गा नाम से मशहूर पूर्व भारतीय कप्तान ओइनम बेमबेम देवी (Punam Bembem Devi) को पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
  • दिनांक 8 नवम्बर को सामाजिक कार्यकर्ता एस. रामकृष्णन को पद्म श्री से नवाजा गया।
  • दिनांक 8 नवंबर को पूर्व भाजपा नेता स्वर्गीय अरुण जेटली को मरणोपरांत पद्म विभूषण से नवाजा गया, उनकी पत्नी संगीत जेटली ने पुरस्कार ग्रहण किया।
  • दिनांक 8 नवम्बर को पूर्व जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे को पद्म विभूषण से नवाजा गया।
  •  मशहूर गायक एसपी बालासुब्रमण्यम को मरणोपरांत पद्म विभूषण से नवाजा गया।
  • इन लोगों समेत कुल 119 लोगों को पद्म पुरस्कारों से नवाजा गया है।
Tags:    

Similar News