Jawaharlal Nehru Death Anniversary: नेहरू खानदान कैसे बना गांधी परिवार, किए थे बैरिस्टर की पढ़ाई

पंडित जवाहर लाल नेहरू भारत की राजनीति के एक ईमानदार और लोकप्रिय नेता थे। नेहरू वंश आगे चलकर कैसे गांधी परिवार हो जाता है इसके संदर्भ में लोगों में कई मत हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update:2021-05-27 14:08 IST

 पंडित जवाहर लाल नेहरू (फाइल फोटो सोशल मीडिया)

Jawaharlal Nehru Death Anniversary: पंडित जवाहर लाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) भारत की राजनीति के एक ईमानदार और लोकप्रिय नेता थे। नेहरू वंश आगे चलकर कैसे गांधी परिवार हो जाता है इसके संदर्भ में लोगों में कई मत हैं। इस पूरी घटना के पीछे फिरोज गांधी का नाम आता है। कहते हैं कि फिरोज गांधी नेहरू परिवार के इकलौते दामाद होने के बावजूद भी वह हमेशा जवाहर लाल नेहरू के विपक्ष में रहते थे। आइए जानते हैं कैसे नेहरू परिवार गांधी परिवार में तब्दील हो गया।

बता दें कि  फिरोज जहांगीर गांधी (Feroze Jahangir Gandhi) एक पारसी परिवार से थे और उनके पिता पेशे से मरीन इंजीनियर थे। प्रथम विश्व युद्ध के कारण सभी इलाहाबाद आकर रहने लगे। यहीं वह इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) से पहली बार मिले। आंदोलनों के कारण उन्हें जेल जाना पड़ा। इस समय तक वह फिरोज गंधी के नाम से जाने जाते थे। लेकिन कहते हैं इस जेल की घटना के बाद से वह गांधी लिखने लगे।

इसी जेल में वह लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri) से भी मिले। बाद में इनकी शादी इंदिरा गांधी से हुई। जवाहर लाल नेहरू इस शादी के लिए सहमत नहीं थे और वह महात्मा गांधी से इंदिरा को समझने की बात किए थे। दोनों की शादी के बाद राजीव (Rajiv) और संजय गांधी (Sanjay Gandhi) का जन्म हुआ।

 पंडित नेहरू के साथ बेटी इंदिरा गांधी 

आपको बता दें कि पंडित मोतीलाल नेहरू और स्वरूप रानी नेहरू के पुत्र जवाहरलाल की शुरुआती पढ़ाई घर पर ही हुई। पिता मोतीलाल ने उन्हें शिक्षको की मदद से घर पर ही पढ़ाया। एक अध्यापक, फर्डिनेंड टी ब्रुक्स से प्रभावित होकर वह विज्ञान और थियोसोफी में रुचि रखने लगे थे। फिर 1905 में इंग्लैंड के प्रमुख स्कूल हैरो से उनकी संस्थागत स्कूली शिक्षा शुरू हुई जवाहरलाल ने 14 वर्ष की उम्र तक अपनी शुरूआती पढ़ाई पूरी कर ली थी। 15 साल की उम्र में उन्होंने इंग्‍लैंड के हैरो स्‍कूल में दाखिला लिया। दो साल के पश्चात वह कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज में पढ़ने गए और नैचरल साइंस में ऑनर्स डिग्री भी हासिल की। लंदन के इनर टेंपल संस्थान में उन्‍होंने उच्च शिक्षा के लिए बैरिस्टर की पढ़ाई पूरी की।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News