युवा संसद में बोले प्रधानमंत्री- लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन है राजनीतिक वंशवाद
PM Modi Live Speech: आज स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda Jayanti) की जयंती है। हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। इस खास मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) राष्ट्रीय युवा संसद समारोह को संबोधित कर रहे हैं।;
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो साभार- ट्विटर)
PM Modi Live Speech: आज स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda Jayanti) की जयंती है। हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। इस खास मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) राष्ट्रीय युवा संसद समारोह को संबोधित किया।
बेटे बेटी एक समान
हम मानते हैं कि बेटे-बेटी एक समान हैं। इसी सोच के साथ सरकार ने बेटियों की बेहतरी के लिए शादी की उम्र को 21 साल करने का निर्णय लिया है। बेटियां अपना करियर बना पाएं, उन्हें ज्यादा समय मिले, इस दिशा में ये एक बहुत महत्वपूर्ण कदम है।
पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत के युवा में अगर टेक्नालजी का चार्म है, तो लोकतंत्र की चेतना भी है। आज भारत के युवा में अगर श्रम का सामर्थ्य है, तो भविष्य की स्पष्टता भी है। इसीलिए, भारत आज जो कहता है, दुनिया उसे आने वाले कल की आवाज़ मानती है। आज भारत जो सपने देखता है, संकल्प लेता है उसमें भारत के साथ-साथ विश्व का भविष्य दिखाई देता है। भारत के इस भविष्य का, दुनिया के भविष्य का निर्माण आज हो रहा है।
राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विश्व ने इस बात को माना है कि आज भारत के साथ दो असीम शक्तियां हैं। 1- डेमोग्राफी और 2- डेमोक्रेसी। जिस देश के पास जितनी युवा जनसंख्या है उसके सामर्थ्य को उतना ही बड़ा माना जाता है।
भारत के युवाओं के पास डेमोग्राफिक डिविडेंड के साथ साथ लोकतांत्रिक मूल्य भी हैं, उनका डेमोक्रेटिक डिविडेंड भी अतुलनीय है। भारत अपने युवाओं को डेमोग्राफिक डिविडेंड के साथ साथ डवलपमेंट ड्राइवर भी मानता है।
लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन राजनीतिक वंशवाद
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने राजनीतिक वंशवाद को लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन बताया। उन्होमेन कहा कि ईमानदारी और प्रदर्शन आज की राजनीति की पहली अनिवार्य शर्त होती जा रही है। भ्रष्टाचार जिनकी विरासत थी, उनका भ्रष्टाचार ही आज उन पर बोझ बन गया है। लाख कोशिशों के बाद भी वह इससे उभर नहीं पा रहे। कुछ बदलाव बाकी हैं, जो कि देश के युवाओं को ही करने हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक वंशवाद, देश के सामने ऐसी ही चुनौती है जिसे जड़ से उखाड़ना है। राजनीति में वंशवाद का ये रोग पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है।
युवाओं को दिया यह संदेश
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने उस दौर में कहा था कि निडर, बेबाक, साफ दिल वाले, साहसी और आकांक्षी युवा ही वो नींव है जिस पर राष्ट्र के भविष्य का निर्माण होता है। वह युवाओं और उनकी शक्ति पर इतना विश्वास करते थे। इसी के साथ पीएम मोदी ने युवाओं से आह्वान किया कि युवा पीढ़ी को इस सदी को भारत की सदी बनाना है। देश को आगे बढ़ाने का मौका गंवाना नहीं है। युवाओं को आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए आगे आना चाहिए।
समारोह में पीएम का संबोधन
राष्ट्रीय युवा संसद समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा समय गुजरता गया, देश आजाद हो गया, लेकिन हम आज भी देखते हैं, स्वामी जी का प्रभाव अब भी बरकरार है। अध्यात्म को लेकर उन्होंने जो कहा, राष्ट्रवाद-राष्ट्रनिर्माण को लेकर उन्होंने जो कहा, जनसेवा-जगसेवा को लेकर उनके विचार आज हमारे मन-मंदिर में उतनी ही तीव्रता से प्रवाहित हो रहे हैं। पीएम ने कहा उन्होंने एक और अनमोल उपहार दिया है। व्यक्तियों के निर्माण का, संस्थाओं के निर्माण का।
पीएम मोदी ने स्वामी विवेकानंद को किया नमन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामी विवेकानंद जयंती की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि मैं महान स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनका जीवन राष्ट्रीय उत्थान के लिए समर्पित था। उन्होंने कई युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया है। आइए हम देश के लिए उनके सपनों को पूरा करने के लिए मिलकर काम करते रहें।