पकड़ा गया सुल्ली एप का मास्टरमाइंड, पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया मेन क्रिएटर को

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने सुल्ली एप को बनाने वाले मास्टरमांइड ओमकेश्वर ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है।

Newstrack :  Network
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-01-09 05:31 GMT

 सुल्ली डील्स केस (फोटो-सोशल मीडिया)

Sulli Deal Case: सुल्ली डील एप मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने सुल्ली एप को बनाने वाले मास्टरमांइड ओमकेश्वर ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। ओमकेश्वर ठाकुर इंदौर से पकड़ा गया है। 25 साल का ओमकेश्वर बीसीए का स्टूडेंट है। यही सुल्ली डील का मुख्स निर्माता है। सुल्ली डील को बीते साल 7 जुलाई को तैयार किया गया था। जिसमें मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाया गया था।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने आरोपी ओमकेश्वर ठाकुर को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ का सिलसिला शुरू कर दिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि सुल्ली डील (sulli deal) मामले में उसके अलावा और भी दूसरे लोग भी शामिल थे। जिन्होंने इसमें कई भूमिकाएं अदा की थीं। साथ ही बुल्ली बाई एप बनाने वाले मुख्य आरोपी नीरज बिश्नोई ने भी कई बड़े खुलासे किए हैं। आरोपी नीरज 7 दिन के लिए स्पेशल सेल की IFSO यूनिट की हिरासत में है। 

मुस्लिम महिलाओं की ऑनलाइन बोली

पुलिस को आरोपी नीरज ने बताया कि सुल्ली डील मामले के दौरान एक ट्विटर हैंडल बनाया था, जिसके जरिए वो सुल्ली डील को बनाने वाले से जुड़ी जानकारी प्लांट करता था। जिसके बाद पुलिस ने नीरज से मिली जानकारी पर ही युवक को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी ये भी मिली है कि सुल्ली डील (Sulli deal) मामले में पुलिस ने बीते साल जुलाई के महीने में FIR दर्ज की थी। सुल्ली डील (Sulli deal) को गीथब (Github0 पर लॉन्च किया गया था, इस एप पर भी मुस्लिम महिलाओं की ऑनलाइन बोली लगाई गई थी।

आगे पूछताछ में नीरज विश्नोई ने बताया है कि एक जापानी गेमिंग किरदार के नाम पर पांच ट्विटर अकाउंट बनाए थे। इन सभी ट्विटर अकाउंट को नीरज खुद ही इस्तेमाल कर रहा था। जिसमें से एक अकाउंट पर पहले भी केस दर्ज किया जा चुका था। वहीं इस अकाउंट से एक महिला के खिलाफ ट्विटर से अश्लील टिप्पणी की गई थी। इस मामले में अब पुलिस सुल्ली एप आरोपी ओमकेश्वर ठाकुर से पूछताछ कर रही है। 

Tags:    

Similar News