Amethi Crime News: नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने 6 साल के मासूम को रौंदा, बच्चे की हुई मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Ameth Crime News: drunk Tractor driver। 6 year old boy death। up police

Published By :  Dharmendra Singh
Update: 2021-06-29 18:33 GMT

घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ और पुलिस ( फोटो: सोशल मीडिया)

Amethi Crime News: उत्तर प्रदेश के अमेठी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने किशोर को रौंदते हुए चला गया। इस हादसे में घटना स्थल पर ही मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही चालक ट्रैक्टर छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जामों थाना अंतर्गत अहद गांव में बच्चे अपने दरवाजे पर खेल रहे थे। ईट भट्ठे से ईट लाद कर आ रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया जिसकी चपेट में आने से 6 वर्षीय सूरज पुत्र डंपी के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ गया। जब तक परिजन अस्पताल ले जाते उसकी दर्दनाक मौत हो गई। गांव के लोगों को जब जानकारी हुई तब तक चालक ट्रैक्टर छोड़ कर फरार हो गया। ग्रामीणों की माने तो चालक शराब के नशे में था। घटना उसकी लापरवाही से हुई। इस ह्रदय विदरक घटना से गांव में कोहराम मच गया है।
दर्दनाक घटनाक के बाद देर रात भट्ठे का मुंशी मध्यस्था के लिए आया जिसे देख कर ग्रामीण उग्र हो गए और मुंशी की जमकर पिटाई कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने मुंशी को कार में बैठाया। पुलिस के समझाने के बाद मामला शांत हुआ।

मां ने की कठोर कार्रवाई की मांग

मृतक की मां ने बताया कि हम नल पर पानी भर रहे थे। तभी ट्रैक्टर बहुत तेजी से आ रहा था। मृतक की मां का रो रोकर बुरा हाल है। उन्होंने चालक के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

दो दिन पहले भी हुई थी घटना

गांव के ही एक युवक ने बताया कि तीन दिन से उसी चालक द्वारा घटना हो रही है। दो दिन पूर्व वही चालक गांव के एक लोग के घर के सामने खंभे से भिड़ गया था। कल वही चालक एक कुत्ते के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया था जिसमे कुत्ते की मौत हो गई थी।



Tags:    

Similar News