Firozabad: पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार कर भेजा जेल, पति ने लगाया पैसे ऐंठने का आरोप

Firozabad: थाना शिकोहाबाद पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जिस पर उसके पति ने लुटेरी दुल्हन होने का आरोप लगाया था।

Report :  Brajesh Rathore
Update:2022-07-17 20:07 IST

पुलिस के साथ लुटेरी दुल्हन। 

Firozabad: थाना शिकोहाबाद (Police Station Shikohabad) पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जिस पर उसके पति ने लुटेरी दुल्हन होने का आरोप लगाया था। पुलिस ने जांच में महिला को दोषी पाया, जिसके बाद पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की जांच को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से लगाई थी गुहार

जानकारी के अनुसार मोहल्ला खेड़ा निवासी राजू शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी (Senior Superintendent of Police Ashish Tiwari) को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले को थाना भेजा और जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिये। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच की। जांच में महिला दोषी पाये जाने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने रविवार को महिला को गिरफ्तार कर लिया।

गैर शादीशुदा लोगों को फंसा कर रुपये ऐंठने का लगाया आरोप

राजू ने बताया था कि विचौलिये ने उससे 1 लाख 20 हजार रुपये लेकर रिया मिश्रा के साथ शादी कराई थी। शादी के कुछ दिन बाद रिया अपने घर चली गई और फिर दो माह बाद आई। इसके बाद उसे जानकारी हुई कि उसने अलीगढ़ निवासी हरेंद्र उर्फ कालू से भी शादी की थी। जिसमें रिया ने उससे दो लाख रुपये लिए थे। इतना ही नहीं तीसरे व्यक्ति से उस पर दो बच्चे भी हैं। उसने पत्नी पर आरोप लगाया था कि गैर शादीसुदा लोगों को फंसा कर उनसे रुपये एंठती हैं। उसकी पत्नी रिया एक संगठित गिरोह चलाती है। जिसके बाद पुलिस ने उस पर कार्रवाई करते हुए महिला रिया मिश्रा को एटा चौराहा से गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।

Tags:    

Similar News