Kangana Ranaut: रेप केस में फंसा कंगना का बाॅडीगार्ड, ब्यूटीशियन के साथ था चक्कर

Kangana Ranaut के निजी बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े के खिलाफ मुंबई के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुई है। उनपर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shivani
Update: 2021-05-22 07:48 GMT

कंगना रनौत अपने बाॅडीगार्ड के साथ (Design Photo Social Media)

Kangana Ranaut : बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेत्री कंगना रनौत फिर चर्चा में हैं। इस बार अपने किसी विवाद को लेकर नहीं बल्कि अपने बॉडी गार्ड को लेकर। कंगना के पर्सनल बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े पर खिलाफ रेप का आरोप लगा है। शादी के नाम पर एक ब्यूटीशियन का यौन शोषण करने के मामले में उनपर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

दरअसल, कंगना रनौत के निजी बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े के खिलाफ मुंबई के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुई है। उनपर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप है। पुलिस ने भारतीय दंड कानून सहित धारा 376, 377, और 420 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

कंगना का बॉडीगार्ड कौन है (Kangana Ranaut Ka Bodyguard)

बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े के संपर्क में 8 साल पहले एक ब्यूटीशियन आई थी। पीड़िता का आरोप है कि पिछले साल हेगड़े ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया, जिसके बाद उसने महिला का यौन शोषण किया। पीड़िता ने बताया कि उन दोनों का रिलेशनशिप प्रपोज करने के बाद से बढ़ने लगा लेकिन बाद में कंगना का बॉडीगार्ड ब्यूटीशियन को नजरअंदाज करने लगा। आरोप ये भी है कि बॉडीगार्ड ने परिवार की एमरजेंसी के बहाने पीड़िता से 50 हजार रुपये भी लिए थे। यौन शोषण और पैसो को लेकर के बाद वह कर्नाटक चला गया और महिला से बात करना बंद कर दिया।


शादी का झांसा देकर यौन शौषण

वहीं कुछ दिन पहले ही पीड़िता को एक कॉल आई, जो आरोपी बॉडीगार्ड की माँ ने की थी। उसकी माँ ने पीड़िता से कहा कि वह अपने बेटे की शादी उससे नहीं करा सकती, उन्होंने अपने लिए बहु तलाश ली है। जानकारी के मुताबिक, वह महिला से ये बोल कर कर्नाटक गया था कि उसकी माँ एक्सपायर हो गयी हैं लेकिन उसके बाद से उसने कांटेक्ट ही नहीं किया और बाद में उसकी माँ का फोन आया तब सारा माजरा समझ आने लगा।

मामले में कंगना की टीम ने सिर्फ इतनी ही जानकारी दी कि ऐक्ट्रेस का बॉडीगार्ड हेगड़े लम्बे समय से छुट्टी पर है और उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। फ़िलहाल हेगड़े से भी कोई सम्पर्क नहीं हो पा रहा है। 

जानकारी के मुताबिक, हेगड़े कंगना के बॉडीगार्ड के तौर पर नौ सालों से काम कर रहा है। उनके साथ वह अधिकतर शूट पर ही रहता था। एक साल से उसका ब्यूटीशियन के साथ अफेयर था। शादी का बहाना बना कर उसने महिला से नाजायज संबंध बनाये। वहीं आरोप है कि वह ड्रग्स लेता था।

Tags:    

Similar News