Meerut News: मेरठ में शादीशुदा प्रेमी ने महिला की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया, दस साल से था प्रेम

Meerut News: पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच दस साल से नजदीकी दोस्ती थी। मगर अब महिला किरण पाल से पीछा छुड़ा रही थी। इसके विरोध में किरण पाल ने पहले उसे गोली मारी फिर खुद को।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2022-07-15 10:17 GMT

मेरठ: मेरठ में शादीशुदा प्रेमी ने महिला की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र (Police Station Parikshitgarh Area) में पांच बच्चों के पिता ने एक महिला की गोली मारकर हत्या (Shot dead) कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली। इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस (Police) को दोनों का शव एक दूसरे से लिपटा मिला। पुलिस ने दोनों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस और फोरेंसिक विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी हैं।

दूसरी गोली लगते ही मिथिलेश जमीन पर गिर पड़ी

पुलिस के अनुसार मृतक महिला का नाम मिथिलेश (44 )पत्नी धीर सिंह है। जबकि उसकी हत्या कर खुद को गोली मार कर आत्महत्या करने वाले हमलावर व्यक्ति का नाम ग्राम किरण पाल (45) है। दोंनो गांव दुर्वेशपुर के निवासी हैं। घटना के समय मिथिलेश आज सुबह गांव के बाहर कचरा डालने गई थी। इसी दौरान किरणपाल ने उसे गोली मार दी। गोली लगने पर मिथिलेश जान बचाकर भागी लेकिन हमलावर ने उसे दूसरी गोली मार दी। दूसरी गोली लगते ही मिथिलेश जमीन पर गिर पड़ी और उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके थोड़ी ही देर बाद किरण पाल खुद को भी गोली मार ली। उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों के बीच दस साल से था रिश्ता

पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया है कि दोनों के बीच दस साल से नजदीकी दोस्ती थी। मगर अब महिला किरण पाल से पीछा छुड़ा रही थी। इसके विरोध में किरण पाल ने पहले उसे गोली मारी, फिर खुद जान दे दी। दोनों एक ही बिरादरी से हैं। गांव में दोनों के घरों के बीच केवल 400 मीटर की दूरी है। पुलिस के अनुसार महिला की दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि महिला के प्रेमी के चार बच्चे हैं।

महिला मिथिलेश को गोली मरने के बाद किरण पाल ने खुद को भी गोली मार ली

पुलिस ने घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि मिथिलेश जब अपने घर से कचरा डालने निकली थी तभी पीछे से किरण पाल भी पहुंच गया। दोंनो के बीच पहले तू-तड़ाक हुई फिर देखते ही देखते किरण पाल ने मिथिलेश को गोली मार दी। गोली लगने के बाद मिथिलेश जमीन पर गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मिथिलेश के शव को देखते हुए किरण पाल ने खुद को भी गोली मार ली।

Tags:    

Similar News