SSC Exams 2019: JHT और सेलेक्शन पद भर्ती पर आई बड़ी खबर, जरूर पढ़ें

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने SSC JHT भर्ती 2019 और एसएससी सेलेक्शन परीक्षा को लेकर नोटिस जारी किया है। यह नोटिस हिंदी प्राध्यापक और फोटोग्राफर के पदों के लिए जारी की गई है। अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर मौजूद है।

Update: 2019-11-22 09:34 GMT

नई दिल्ली: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने SSC JHT भर्ती 2019 और एसएससी सेलेक्शन परीक्षा को लेकर नोटिस जारी किया है। यह नोटिस हिंदी प्राध्यापक और फोटोग्राफर के पदों के लिए जारी की गई है। अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर मौजूद है।

SSC JHT भर्ती 2019 को लेकर जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि कैडर रिव्यू के कारण अब हिंदी प्राध्यापक की भर्ती एसएससी के अंतर्गत नहीं की जाएगी और इसे अपग्रेड करके अब असिस्टेंट डायरेक्टर के पदों पर भर्ती की जाएगी।

यह भी पढ़ें...आखिर क्या है भारत-नेपाल के रोटी-बेटी का रिश्ता?

असिस्टेंट डायरेक्टर की भर्ती लेवल-11 (PB-3, पे मैट्रिक्स- 15,600-39,100/-, ग्रेड पे 5400/- प्री-रिवाइज्ड) के अंतर्गत की जाएगी। SSC JHT 2019 भर्ती को जारी लेकर किया गया नोटिफिकेशन भी वेबसाइट से डिलीट कर दिया गया है और नया नोटिस वेबसाइट पर जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें...तौबा-तौबा! इमरान खान के पत्नी का वीडियो वायरल, कहा ये बड़ी बात

इसके अलावा एसएससी सेलेक्शन पदों पर भर्ती को लेकर भी नोटिस जारी हुआ है। विज्ञापन संख्या- VI/2018 के अंतर्गत फोटोग्राफर के पदों पर होने वाली भर्ती निरस्त कर दी गई है। विभाग ने समीक्षा के चलते यह भर्ती भी रद्द की है। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 16 जनवरी, 2019 से 18 जनवरी, 2019 के बीच किया गया था। भर्ती रद्द करने को लेकर भी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें...बंपर भर्ती: जल्द करें यहां पर आवेदन, कहीं छूट न जाए मौका

बता दें कि फिलहाल कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) एग्जामिनेशन 2019 के लिए आवेदन स्वीकार कर रहा है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर, 2019 को समाप्त कर दी जाएगी।

Tags:    

Similar News