जब प्रियंका बनीं मिस वर्ल्ड: इस सवाल के जवाब से जीता खिताब, तालियों से गूंजा था हॉल

30 नवंबर, 2000 को एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने 17 साल की छोटी सी उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर परिवार के साथ-साथ पूरे देश को गर्व महसूस कराया था। 

Update: 2020-11-30 07:04 GMT
जब प्रियंका बनीं मिस वर्ल्ड: इस सवाल के जवाब से जीता खिताब, तालियों से गूंजा था हॉल

नई दिल्ली: 30 नवंबर, 2000 ये तारीख ना केवल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बल्कि पूरे भारत के लिए भी बेहद खास है। इस दिन प्रियंका ने केवल अपने परिवार को ही नहीं पूरे देश को उनके ऊपर गर्व महसूस कराया था। दरअसल, ये वहीं तारीख है जब प्रियंका चोपड़ा के सिर मिस वर्ल्ड (Miss World) का ताज सजा था। साल 2000 में इसी दिन 17 साल की छोटी सी उम्र में उन्हें दुनिया में सबसे सुंदर लड़की होने की खिताब मिला था।

किस सवाल का जवाब देकर प्रियंका ने जीता मिस वर्ल्ड का खिताब

आज प्रियंका चोपड़ा के मिस वर्ल्ड बने पूरे 20 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर प्रियंका ने किस सवाल का जवाब देकर इस खिताब को अपना नाम किया। दरअसल, दन के मिलेनियम डोम में हुई इस प्रतियोगिता के फाइनल दौर में एक्ट्रेस से सवाल किया गयाथा कि वह किस जीवित महिला को दुनिया की सबसे सफल महिला मानती हैं। इस सवाल के जवाब ने ही उन्हें मिस वर्ल्ड का खिताब जिताया था।

यह भी पढ़ें: हीरो से विलन बन गए मुकुल देव, इस वेब सीरीज में बने खतरनाक आतंकी

(फोटो- इंस्टाग्राम)

इस जवाब से तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा हॉल

इस सवाल के जवाब में प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वो दीन दुखियों की सेवा करने वाली मदर टेरेसा को दुनिया की सबसे सफल महिला मानती हैं। एक्ट्रेस का जवाब सुनकर पूरा हॉल काफी देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। मदर टेरेसा को सबसे सफल महिला करार देकर उन्होंने दुनिया की सबसे सुंदर महिला बनने का गौरव हासिल किया था।

यह भी पढ़ें: जन्मदिन विशेष: पद्मश्री सुधा मल्होत्रा ने गीत भले ही कम गाये, लेकिन दिलों पर किया राज

(फोटो- इंस्टाग्राम)

इस मौके पर हुईं भावुक

वहीं हाल ही में प्रियंका ने अपने पद्मश्री सम्मान से नवाजे जाने की यादें शेयर की थी। इस मौके पर उन्होंने अपने पिता को भी याद किया। एक नोट में उन्होंने लिखा कि जब मैं इन फोटोज को देखती हूं तो उन दिनों के बारे में सोचती हूं, जब मुझे देश का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान मिला था, जो अनगिनत यादें लौट आती हैं। उन्होंने लिखा कि मिलिट्री बैकग्राउंड होने की वजह से, मैं बता नहीं सकती कि इस तरह का सम्मान मेरे और परिवार के लिए क्या मायने रखता है।

(फोटो- इंस्टाग्राम)

उन्होंने लिखा कि मेरी नानी, बड़े पापा, मेरी मम्मी, भाई, मौसी और मामी सब उस दिन मेरे साथ थे और राष्ट्रपति भवन देखकर काफी रोमांचित थे। प्रियंका आगे लिखती हैं कि बड़े पापा अपनी यूनिफॉरम में आए थे और उन्हें उन्हें गर्व से चमकते देखकर, मुझे समय आया कि वो क्या पल थे। बस मेरे पिता वहां नहीं थे। वो फिजिकली वहां नहीं थे, लेकिन मैं उन्हें अपने साथ लेकर गयी। वो मेरी जर्नी का हिस्सा थे और हैं।

यह भी पढ़ें: Big Boss: रूबीना का सनसनीखेज खुलासा, लोगों के उड़ गए होश

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News