Akanksha Dubey News: आकांक्षा दुबे के हेयर स्टाइलिस्ट का बड़ा दावा, सामने आया बड़ा सच

Akanksha Dubey News: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत पर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं, अब एक्ट्रेस की हेयर स्टाइलिस्ट ने एक बड़ा खुलासा किया है। आइए आपको बताते हैं।

Update: 2023-03-28 10:31 GMT
Akanksha Dubey News (Image Credit: Instagram)

Akanksha Dubey News: भोजपुरी इंडस्ट्री में इस समय मातम छाया हुआ है। इंडस्ट्री ने आकांक्षा दुबे जैसी शानदार अभिनेत्री को खो दिया है। आकांक्षा दुबे ने अचानक अपनी जिंदगी खत्म कर ली, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया की उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया? आकांक्षा दुबे की मौत की गुत्थी हर दिन उलझती जा रही है।

आकांक्षा की हेयर स्टाइलिस्ट ने किया बड़ा दावा

जी हां, आकांक्षा की मौत के बाद से कई खुलासे हो रहे हैं और इस बीच अब एक्ट्रेस की हेयर स्टाइलिस्ट ने एक बड़ा दावा किया है, जिसने आकांक्षा की मौत की गुत्थी को और भी उलझा दिया है। दरअसल, इस केस में अब ताजा अपडेट है कि उनके निधन से एक दिन पहले, आकांक्षा बेहद खुश दिख रही थीं, वह एक पार्टी में भी शामिल हुई थीं। उनके मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट ने 25 मार्च 2023 को एक पार्टी में एक्ट्रेस की मौजूदगी के बारे में खुलासा किया है।

मौत से एक दिन पहले बेहद खुश थीं आकांक्षा

दरअसल, आकांक्षा के मेकअप आर्टिस्ट राहुल और हेयर स्टाइलिस्ट रेखा मोरे ने 'आज तक' को बताया है कि एक्ट्रेस 25 मार्च 2023 की शाम को एक पार्टी में गई थीं। वह खुश दिख रही थीं, उन्हें किसी तरह का कोई तनाव नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि आकांक्षा एक शेरनी की तरह लाइफ जीती थीं और अपने साथ काम करने वाले सभी लोगों का खास ख्याल भी रखती थीं।

आकांक्षा दुबे की मौत के दिन क्या हुआ?

जब एक्ट्रेस की हेयर स्टाइलिस्ट से सवाल किया गया कि आकांक्षा की मौत के दिन क्या हुआ था? तो इसका खुलासा करते हुए हेयर स्टाइलिस्ट ने बताया कि आकांक्षा फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, जिसके लिए उन्हें सेट पर पहुंचना था, लेकिन उससे पहले उन्होंने आत्महत्या कर ली।

''आकांक्षा अपनी फिल्म 'लायक हूं मैं नालायक नहीं' की शूटिंग कर रही थीं। उन्हें सुबह 7 बजे तैयार होकर सेट पर पहुंचना था। हालांकि, जब वह अपने होटल के कमरे से बाहर नहीं निकलीं, तो एक क्रू मेंबर को उन्हें देखने के लिए भेजा गया। उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। बाद में आकांक्षा के कमरे को खोलने के लिए एक मास्टर चाबी का इस्तेमाल किया गया और तभी पता चला कि उन्होंने आत्महत्या कर ली है।''

आकांक्षा दुबे की मां ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के खिलाफ दर्ज की शिकायत

बता दें कि दिवंगत अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां ने भी रूमर्ड बॉयफ्रेंड समर सिंह के खिलाफ ही शिकायत दर्ज कराई है। मां के अनुसार समर सिंह और उसके भाई ने आकांक्षा दुबे को सुसाइड के लिए उकसाया है। बताते चलें कि सारनाथ पुलिस ने समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Tags:    

Similar News