Anupama Latest Episode: आखिरकार सामने आया मालती देवी की सच, वनराज ने लिया बड़ा फैसला

Anupama Latest Episode: इन दिनों स्टार प्लस शो 'अनुपमा' काफी चर्चा में है। शो में आए दिन नए-नए ट्विस्ट देखने को मिलते रहते हैं। आइए आपको बताते हैं आने वाले एपिसोड में क्या होने वाला है।

Update: 2023-08-02 13:16 GMT
Anupama Latest Episode (Image Credit: Instagram)

Anupama Latest Episode: स्टार प्लस शो 'अनुपमा' इन दिनों टॉप पर है। शो में आए दिन ट्विस्ट देखने को मिलते रहते हैं। जहां एक तरफ काव्या की प्रेग्नेंसी को लेकर ट्विस्ट देखने को मिल रहे थे, तो वहीं अब मालती देवी को लेकर भी एक नया बवाल शुरू हो गया है। आइए आपको बताते हैं आने वाले एपिसोड में क्या होने वाला है।

वनराज लेगा बड़ा फैसला

वनराज को काव्या की प्रेग्नेंसी के बारे में पता चल गया है, लेकिन काव्या यह नहीं जानती है कि वनराज को सच पता है। ऐसे में वनराज को दिल तो टूट चुका है। वैसे अनुपमा ने सही कहा है कि एक औरत अपने पति के धोखे को माफ कर सकती है, लेकिन आदमी के लिए उसकी पत्नी का धोखा जिंदगीभर उसे तकलीफ देता है, लेकिन अब सवाल तो यह उठता है कि क्या वनराज काव्या के बच्चे को अपना नाम देगा? नहीं देगा....जी हां...आने वाले एपिसोड में वनराज एक बड़ा फैसला लेगा और काव्या को अपनी जिंदगी से बाहर निकाल देगा और अगर शाह परिवार में सबको काव्या के धोखे के बारे में पता चल गया तब तो बहुत बड़ा बवाल हो जाएगा।

मालती देवी का सच आएगा सामने

मालती देवी अनुपमा से इसलिए बदला लेना चाहती है, क्योंकि अनुपमा ने अपने सपनों को नहीं बल्कि अपनों को चुना और मालती देवी ने सालों पहले अपनों को छोड़कर अपने सपनों को चुना था, लेकिन इस सपने के लिए मालती देवी को बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी थी। मालती देवी ने अपने बच्चे को अकेला छोड़ दिया था और अपने सपनों को पूरा करने के लिए चली गई थी। वो बच्चा कोई और नहीं बल्कि अनुज ही था, जिसे अनाथ आश्रम से गोद लिया गया था। अब यह कहानी भी जल्द सामने आएगी कि मालती देवी तो अनुज को अपने पति के पास छोड़कर गई थी फिर अनुज अनाथ आश्रम में कैसे पहुंचा।

वनराज या काव्या किसका साथ देगी अनुपमा

चाहे जो भी हो काव्या ने गलत तो किया है। हां...अगर वो वनराज से तलाक ले लेती, तो अलग बात थी, लेकिन उसने शादी में होते हुए वनराज को धोखा दिया। लेकिन इसमें पूरी गलती काव्या की भी नहीं है। आखिरकार शाह हाउस में कभी वो प्यार नहीं मिला, जो एक लड़की चाहती है। लेकिन अनुपमा इस बात को समझने के लिए तैयार नहीं है, क्योंकि धोखा तो उसे भी मिला था और कोई धोखा सही नहीं हो सकता है फिर चाहे वो धोखा आदमी दे या फिर औरत। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि क्या अनुपमा वनराज के फैसले का स्पोर्ट करेगी या फिर काव्या का साथ देगी?

Tags:    

Similar News