अनुराग कश्यप ने सलमान, शाहरुख और अमित जी पर कही थी ये बड़ी बात

अनुराग कश्यप और सलमान खान में वैसे ही अनबन चल रही है। अनुराग और सलमान की अनबन फिल्म ‘तेरे नाम’ से शुरू हुई थी। तब अनुराग ने सलमान को छाती पर बाल उगाने को कहा था लेकिन ये बात सलमान को पसंद नहीं आई, जिसकी वजह से अनुराग को फिल्म से निकाल दिया था गया था।

Update: 2023-04-11 20:00 GMT
अनुराग कश्यप ने सलमान, शाहरुख और अमित जी पर कही थी ये बड़ी बात

मुंबई: बॉलीवुड के फ़ेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप का आज बर्थडे है। जी हां, अनुराग आज अपना 47वां बर्थडे मना रहे हैं। वैसे अनुराग हमेशा अपनी बातों को लेकर चर्चा का विषय रहे हैं। किसी भी बॉलीवुड डायरेक्टर की हिम्मत नहीं कि वह सलमान खान, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार जैसे बड़े अभिनेताओं के खिलाफ कुछ कह सके लेकिन अनुराग किसी से नहीं डरते।

यह भी पढ़ें: अनुराग से नाराज सलमान खान ने इस वजह से ‘तेरे नाम’ से किया था बाहर

अनुराग ने सलमान खान, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार जैसे फ़ेमस अभिनेताओं को लेकर एक बड़ा बयान दिया था। आज अनुराग कश्यप का बर्थडे है, इसलिए आज हम इस मामले से पर्दा उठाने वाले हैं। दरअसल अनुराग ने बयान दिया था कि तमाम स्टुडियो बंद होने के बीच इन बड़े अभिनेताओं का हाथ है।

यह भी पढ़ें: WORLD TEST CHAMPIONSHIP: भारत शीर्ष पर बरकरार, बाकी फर्श पर

अनुराग ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि इन सभी एक्टर की फीस बहुत ज्यादा है। अगर फिल्म फ्लॉप हो जाये तो प्रॉडक्शन हाउस कर्ज में डूब जाते हैं, जिसकी वजह से वह हर किसी को पेमेंट नहीं कर पाते और ऐसी स्थिति में स्टुडियो बंद हो जाते हैं। अनुराग का ये भी कहना है कि ये सभी एक्टर अपने वेतन से ज्यादा पैसे मांगते हैं और इनकी मांग को पूरा भी किया जाता है।

यह भी पढ़ें: पाक की ‘नापाक’ हरकत, भारत को दहलाने के लिए रच रहा खौफनाक साजिश

बता दें, अनुराग कश्यप और सलमान खान में वैसे ही अनबन चल रही है। अनुराग और सलमान की अनबन फिल्म ‘तेरे नाम’ से शुरू हुई थी। तब अनुराग ने सलमान को छाती पर बाल उगाने को कहा था लेकिन ये बात सलमान को पसंद नहीं आई, जिसकी वजह से अनुराग को फिल्म से निकाल दिया था गया था।

Tags:    

Similar News