आशा के कुछ ऐसे नगमें, जो ताजा कर देगें बीते लम्हों की दिलचस्प यादें

सुरों की मल्लिका और बॉलीवुड की मेलोडी क्वीन आशा भोसले आज 86 साल की हो गई हैं। मशहूर गायिका आशा का जन्म आज ही के दिन 1933 में महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव सांगली में हुआ था। आशा भोसले ने अपनी आवाज से करोड़ो लोगों के दिलों पर राज किया है।

Update: 2023-04-07 15:21 GMT
आशा भोसले

मुम्बई : सुरों की मल्लिका और बॉलीवुड की मेलोडी क्वीन आशा भोसले आज 86 साल की हो गई हैं। मशहूर गायिका आशा का जन्म आज ही के दिन 1933 में महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव सांगली में हुआ था। आशा भोसले ने अपनी आवाज से करोड़ो लोगों के दिलों पर राज किया है। बता दें कि आशा भोसले अब तक लगभग 16 हजार गाने गा चुकी हैं। आशा 20 भाषाओं में लगभग 14000 गीतों को अपनी आवाज दे चुकी हैं।

सुरों की सरताज आशा भोसले ने 10 साल की उम्र में अपना पहला गाना सन् 1943 में मराठी फिल्म 'माझा बाला' में 'चला चला नव बाला...' गा कर संगीत की दुनिया में अपना पहला कदम रखा था।

यह भी देखें... करोड़ो के दिलों में आशा भरती हैं खुशियां, फिर टुकड़ों में भी नहीं नसीब इनको

इसके बाद आशा ताई ने बॉलीवुड में सन् 1948 में हंसराज बहल की फिल्म चुनरिया का 'सावन आया' गाया था।

सन् 1997 में उस्ताद अली अकबर खान के साथ एक विशेष एल्बम के लिए 'ग्रेमी अवार्ड' के लिए चुनी गई थी। वैसे तो आपने आशा ताई के बहुत सारे नगमें आपने सुने होंगे लेकिन आज उनके बर्थडे पर गाए कुछ नगमों में से कुछ नगमों को सुनते हैं। जिनको सुनकर आप भी पुराने दिनों की यादों पर बह जाएगें।

बता दें कि आशा भोसले ने सन् 1948 से हिन्दी फिल्मों में गाना शुरु किया और उसके बाद आशा ने 15 से भी ज्यादा भाषाओं में गीत गाए। आशा ताई को अब तक फिल्मफेयर अवार्ड में 7 बेस्ट फिमेल प्लेबैक पुरस्‍कारों से नवाजा गया है। उन्‍हें 2 राष्ट्रीय फिल्म पुस्कारों से भी सम्मानित किया गया है। आशा भोंसले को सन् 2008 में तत्‍कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल द्वारा 'पद्म विभूषण' से सम्मानित किया जा चुका है।

यह भी देखें... बर्गर सस्ता-चालान महँगा! चालक की हालत हो गई ख़राब

तो ये हैं आशा के पॉपुलर और हिट गाने

1. छोड़ दो आंचल...

Full View

2. मैं चली..मैं चली

Full View

3. जवानी जानेमन

Full View

4. ये लड़का हाय अल्लाह

Full View

5. दम मरो दम

Full View

6. पिया तू अब तो आजा

Full View

7. रात अकेली है

Full View

8. अभी न जाओ

Full View

9. ओ मेरे सोना रे

Full View

10. आइए मेहरबान

Full View

Tags:    

Similar News