Akshara Singh Song: भोजपुरी हसीना अक्षरा सिंह का नाय गाना हुआ रिलीज, मॉडर्न अवतार में बिखेरा जलवा

Akshara Singh Makeup Song: भोजपुरी की जानी मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) सुर्ख़ियों में हैं उनका नया गाना रिलीज़ हुआ है। जिसने आते ही इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है।

Update: 2022-07-01 11:56 GMT

Akshara Singh  (Image Credit-Social Media)

Akshara Singh Makeup Song: भोजपुरी की जानी मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सुर्ख़ियों में हैं उनका नया गाना रिलीज़ हुआ है। जिसने आते ही इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। इस वीडियो में अक्षरा बेहद खूबसूरत नज़र आ रहीं हैं। उनका ग्लैमरस अंदाज हर किसी को अपना दीवाना बना रहा है। आपको बता दें अक्षरा का ये गाना भोजपुरी नहीं बल्कि हिंदी में है।

अक्षरा सिंह का नया गाना रिलीज़ होते ही चर्चा में आ गया है। इस गाने को खुद अक्षरा सिंह और अजित मंडल ने गाया है। ये वीडियो 2 मिनट 59 सेकंड का है साथ ही इसमें अक्षरा काफी स्टाइलिश अवतार में नज़र आ रहीं हैं। गाने का म्यूजिक अविनाश झा घुंघरू का है। साथ ही इस वीडियो को VYRL Bhojpuri ने अपने यूट्यूब चैनल से अपलोड किया है। अभी तक इस गाने को 457,297 बार देखा जा चुका है। अक्षरा भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस और सिंगर हैं। अक्षरा आजकल हिंदी सिनेमा की तरफ भी काफी प्रभावित हैं। अभी कुछ दिन पहले उन्होंने बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान के साथ अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की थीं।

इसके बाद ही अक्षरा का ये गाना रिलीज़ हुआ है। जिसे लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। आपको बता दें कि इस गाने के टीजर के बारे में अक्षरा काफी पहले ही बता चुकी थीं। अक्षरा ने अपने फैंस से वादा किया था और लिखा था कि,' 'आपको दीवाना बनाने आ रही हूं मेरे नए गाने #Makeup के साथ।' अक्षरा का ये गाना सामने आते ही लोगो को दीवाना बना रहा है जिसमे एक्ट्रेस मॉडर्न लुक में नज़र आ रहीं हैं। इस गाने में अक्षरा का ये लुक कई बॉलीवुड एक्ट्रेसस को मात दे रहा है। साथ ही अक्षरा इस गाने में ज़बरदस्त डांस कर रहीं हैं। जिसे देख कर आपके भी पसीने छूट जायेंगे। गाने के बोल भी काफी मस्त है जो सभी को मदमस्त कर रहा है। ये बोल हैं,''मेकअप कभी न उतरा मेरा जबसे होश संभाला रे..हॉट फिगर है उसपे मैंने काला चश्मा डाला है।'

Full View

अक्षरा ने कुछ दिन पहले बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के साथ अपनी कुछ तस्वीर और वीडियो शेयर किया था जिसमे वो उफ़ क्या रात आई है गाने में डांस कर रही है। जिसके बाद फैंस ये भी अटकलें लगा रहे थे कि हो सकता है अक्षरा आमिर के साथ कोई नए प्रोजेक्ट पर काम करने वालीं हैं।

Tags:    

Similar News