ये भोजपुरी अभिनेत्रियां: इनका कोई जवाब नहीं, दे सकती है इन हसीनाओं को टक्कर

बॉलीवुड के अलावा भी कई क्षेत्रीय सिनेमा है जिसे लोग उतनी ही ख़ुशी से देखना पसंद करते हैं, जितना हिंदी फिल्मों को। जिसमें सबसे ज्यादा लोगप्रिय है भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री।

Update: 2020-11-29 13:31 GMT

बॉलीवुड के अलावा भी कई क्षेत्रीय सिनेमा है जिसे लोग उतनी ही ख़ुशी से देखना पसंद करते हैं, जितना हिंदी फिल्मों को। जिसमें सबसे ज्यादा लोगप्रिय है भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री। भोजपुरी फिल्मों ने अपने अलग अंदाज़ से ना सिर्फ भोजपुरी दर्शकों को बल्कि कई अन्य क्षेत्र के दर्शकों को भी लुभाने में कामयाब रहा है।

इसमें काम करने वाले कलाकार भी काफी फेमस हैं। भोजपुरी सिनेमा में ऐसी कई खूबसूरत अभिनेत्रियां हैं जो बॉलीवुड की हसीनाओं को कड़ी टक्कर दे सकती हैं। आइए जानते हैं उन टॉप भोगपुरी अभिनेत्रियों के बारे में जो अगर बॉलीवुड में आ गई तो अपने टैलेंट और खूबसूरती से फिल्मों में धूम मचा सकती हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं...

आम्रपाली दुबे

भोजपुरी फिल्मों की टॉप अभिनेत्रियों में से एक आम्रपाली दुबे का भी नाम है।आम्रपाली भोजपुरी फिल्मों में कदम रखने से पहले हिंदी सीरियल में काम कर चुकी हैं। अभिनेत्री ने भोजपुरी फिल्मों में एक से बाद कर एक हिट फ़िल्में दी हैं।

रानी चटर्जी

भोजपुरी फिल्म की क्वीन रानी चटर्जी इस इंडस्ट्री में 14 साल की छोटी उम्र से ही काम कर रही हैं।रानी की पहली फिल्म 'ससुरा बड़ा पइसा वाला' के नाम कमाई के कई रिकॉर्ड हैं। रानी ने अब तक 200 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

ये भी पढ़ें… अभिनेता का बुरा हाल: तस्वीर देख हिल गया सिनेमा जगत, जानें कौन है ये एक्टर

अक्षरा सिंह

भोजपुरी फिल्मों की पॉपुलर अभिनेत्री हैं अक्षरा सिंह। अक्षरा ने अपने कारियल की शुरुआत फिल्म 'प्राण जाई पर वचन न जाई' (2011 ) से की थी। उन्होंने भोजपुरी एलबम 'दिल बोले बम बम बम' के कुछ गानों में अपनी आवाज भी दी है। एक्टर पवन सिंह के साथ अक्षरा की जोड़ी लोगों को बेहद पसंद है।

निधि झा

निधि झा भोजपुरी सिनेमा की मशहूर और खूबसूरत अदाकाराओं में से एक हैं। इन्होंने कई कलाकारों के साथ काम किया है। निधि झा भोजपुरी फिल्मों में अपने अलग और खास किरदार की वजह से ही। अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी टीवी सीरियल से की थी। सीरियल में लंबे समय तक काम करने के बाद वह भोजपुरी फिल्मों में आई ।

ये भी पढ़ें… गर्लफ्रेंड रुचिका से एक्टर शाहीर ने की सगाई, इन सेलेब्स ने दी बधाई, देखें तस्वीरें

काजल राघवानी

काजल राघवानी की फैन फॉलोइंग केवल भोजपुरी इंडस्ट्री तक ही सीमित नहीं है। उनकी खूबसूरती के चर्चे हिंदी सिनेमा में भी हैं। काजल राघवानी ने 16 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। छोटी से उम्र में काजल को गुजराती फिल्म में काम करने का ऑफर मिला था। अपनी पहली ही फिल्म से काजल लोकप्रिय हो गई थीं। 2013 में भोजपुरी फिल्म 'रिहाई' से डेब्यू किया था।

ये भी पढ़ें… अभिषेक की अपकमिंग फिल्म ‘बॉब बिस्वास’, वायरल हुई एक्टर की ये तस्वीर

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News