Bhojpuri Dancer Divya Ralhan: भोजपुरी के ये हॉट हसीना डांसर नोरा फतेही को कर रहीं फेल, यकीन नहीं तो देखें ये वीडियो

Bhojpuri Dancer Divya Ralhan: दिव्या रल्हन एक शानदार डांसर हैं, ये तो आप सब जानते ही होंगे, लेकिन अब उन्होंने अपना जैसा शानदार डांस मूव्स दिखाया है, उसे देख तो यकीनन आप शॉक होने वाले हैं।

Update: 2023-08-02 11:36 GMT
Bhojpuri Dancer Divya Ralhan (Photo- Social Media)
Bhojpuri Dancer Divya Ralhan: भोजपुरी की दुनिया में कई ऐसी हसीनाएं हैं जो एक्टिंग के साथ ही डांस में भी खूब माहिर हैं, लेकिन कुछ ऐसी भी एक्ट्रेसेज हैं, जो एक्टिंग से ज्यादा डांस में नंबर वन पर हैं और इस लिस्ट में भोजपुरी की हॉट बाला दिव्या रल्हन का नाम भी शामिल हैं। दिव्या रल्हन एक शानदार डांसर हैं, ये तो आप सब जानते ही होंगे, लेकिन अब उन्होंने अपना जैसा शानदार डांस मूव्स दिखाया है, उसे देख तो यकीनन आप शॉक होने वाले हैं।

दिव्या रल्हन ने शेयर किया नया वीडियो

दिव्या रल्हन अपने डांस के जरिए भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की दुनिया में राज कर रहीं हैं। दिव्या अबतक कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकीं हैं, जो लगभग हिट हुए हैं। यहां तक की आज भी दर्शकों द्वारा खूब सुने जाते हैं। दिव्या सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने अपना जबरदस्त डांस मूव्स दिखाती रहती हैं। आज फिर दिव्या रल्हन ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका डांस मूव्स देख यकीनन आपकी आंखें खुली की खुली रह जायेंगी|

नोरा फतेही को दे रहीं हैं कड़ी टक्कर

बॉलीवुड डांसर नोरा फतेही को आज के समय में भला कौन नहीं जानता। नोरा अपने डांस के चलते सिर्फ देशभर में ही नहीं बल्कि विदेशों तक अपनी पहचान बना चुकीं हैं। नोरा फतेही का डांस मूव्स दर्शक देखते ही रह जाते हैं। अब ऐसे में अगर हम कहें कि भोजपुरी बाला दिव्या रल्हन बॉलीवुड डांसर नोरा फतेही को कड़ी टक्कर दे रहीं हैं तो क्या आप यकीन करेंगे। जी हां!! ये सच है। दिव्या रल्हन का हॉट डांस मूव्स देख आप शॉक हो जायेंगे। वह अपनी बॉडी को जिस तरह मूव करा रहीं हैं, आप उसे एकटक देखते ही रह जायेंगे। उनकी परफेक्ट कमरिया पर आपकी निगाहें टिक जाएंगी। दिव्या रल्हन "सतरंगी रे" गाने पर डांस कर रहीं हैं, उनका ये वीडियो डांस द्वारा खूब शेयर किया जा रहा है।
देखें वीडियो -

खूब ट्रेंड कर रहा दिव्या रल्हन का ये गाना

दिव्या रल्हन अबतक कई भोजपुरी गाने में नजर आ चुकीं हैं, लेकिन इन दिनों उनका एक गाना "महबूब हमार" सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में दिव्या संग नीलकमल सिंह नजर आ रहें हैं। इस गाने ने अपने 15 मिलियन व्यूज पूरे कर लिए हैं। गाना सिर्फ यूट्यूब पर ही नहीं बल्कि हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहा है और दर्शक जमकर रील बना रहें हैं।

Tags:    

Similar News