Bhojpuri Songs: आम्रपाली-निरहुआ के गाने ने बढाई गर्मी, कसम से वीडियो देख मन डोल जायेगा

Bhojpuri Song Dilwa Mein Hola Gudgudiya: भोजपुरी इंडस्ट्री की हिट जोड़ी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव को एक साथ देखना लोग काफी पसंद करते हैं। सुनिए दोनों का ये सुपरहिट सांग।

Update: 2022-06-17 10:25 GMT

Bhojpuri Song Dilwa Mein Hola Gudgudiya (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Song Dilwa Mein Hola Gudgudiya: भोजपुरी इंडस्ट्री की हिट जोड़ी आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) 'निरहुआ' को एक साथ देखना लोग काफी पसंद करते हैं। वहीँ दोनों का रोमांटिक गाना 'दिलवा में होला गुदगुदिया'(Dilwa Me Hola Gudgudiya) ने एक बार सभी की धड़कनें बढ़ा दी हैं। एक बार फिर ये गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है।

लोगों को सिल्वर स्क्रीन पर दोनों का रोमांटिक अंदाज़ काफी पसंद आता है। वहीँ दिनेश लाल और आम्रपाली भोजपुरी फिल्म "सिपाही" (Sipahi) का हिट गाना 'दिलवा में होला गुदगुदिया' जब रिलीज़ हुआ था तब ये एक ज़बरदस्त हिट हुआ था। आज भी इस गाने को खूब देखा और सुना जा रहा है। यूट्यूब पर इस गाने के व्यूज एक बार फिर बढ़ रहे हैं। अब ये गाना बार फिर गर्दा उड़ा रहा है और लोगों के दिल को धड़का रहा है।

दिनेश लाल यादव (Dinesh lal Yadav) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के इस गाने में दोनों का खास अंदाज़ देखने को मिल रहा है। साथ ही दोनों की केमिस्ट्री भी इस गाने में कमाल की है। जहाँ आम्रपाली दुबे काफी गाने में काफी बोल्ड नज़र आ रहीं हैं वहीँ निरहुआ भी काफी कलरफुल नज़र आ रहे है। साथ ही उन्हें मैच करती हुई आम्रपाली ने कलरफुल स्कर्ट और टॉप पहना हुआ है जिसमे वो काफी ग्लैमरस लग रहीं हैं। आपको बता दें इस गाने को खुद निरहुआ और हनी बी ने गाया है।इसका म्यूजिक बहुत ही शानदार है। साथ ही गाने को देख कर फैंस के मन में भी गुदगुदी हो रही है। इस गाने के गीतकार श्याम देहाती हैं। म्यूजिक डायरेक्टर ओम झा हैं। दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के इस गाने को वेव म्यूजिक ने अपने यूट्यूब चैनल पर सितंबर 2017 में लॉन्च किया था। फिलहाल अभी तक इस गाने को 10,565,848 व्यूज मिल चुके हैं और ये हर दिन बढ़ भी रहे हैं।

Full View

दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी वैसे भी भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ी है। लोग दोनों को एक साथ देखना पसंद करते हैं और जब दोनों एक साथ आते हैं तो गाना और फिल्म हिट हो ही जाती हैं।

Tags:    

Similar News