Bhojpuri Special: पवन सिंह की प्रोफेशनल लाइफ तो रही हिट, लेकिन पर्सनल लाइफ में नहीं मिला बीवी का सुख, जानें पूरी कहानी

Bhojpuri Special: पावर स्टार पवन सिंह को भला आज के समय में कौन नहीं जनता। वह सिर्फ देशभर में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब फेमस हो चुके हैं। उनके गानों का जादू विदेशों में भी जबरदस्त देखने को मिलता है।

Update: 2023-05-11 10:13 GMT
Pawan Singh (Photo- Social Media)
Bhojpuri Special: पावर स्टार पवन सिंह को भला आज के समय में कौन नहीं जनता। वह सिर्फ देशभर में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब फेमस हो चुके हैं। उनके गानों का जादू विदेशों में भी जबरदस्त देखने को मिलता है। पवन सिंह की फिल्में और गाने तो महज उनके नाम से ही चल जाते हैं, वह एक होनहार अभिनेता होने का साथ ही एक बेहतरीन गायब भी हैं, उनके गाने फैंस के बीच खूब धूम मचाते हैं।
भोजपुरी इंडस्ट्री की हिट मशीन कहलाने वाले पवन सिंह की प्रोफेशनल लाइफ तो शुरुआत से ही हिट रही, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ उतनी ही खराब रही। जी हां!! पर्दे पर शाहरुख बन रोमांस करने वाले पवन सिंह दो-दो शादियों के बावजूद भी अपनी जिंदगी अकेले काट रहें हैं।

पवन सिंह रिलेशनशिप

पावर स्टार अपने काम के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर चुके हैं। उनका भोजपुरी इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हसीनाओं संग नाम जुड़ चुका है। जी हां!! ऑनस्क्रीन रोमांस किंग कहलाने वाले पवन सिंह का नाम भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा और रानी चटर्जी संग के साथ जोड़ा गया था।

पवन सिंह पहली शादी

आपको बता दें कि पवन सिंह दो शादी कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद आज वह अकेले ही अपनी जिंदगी गुजार रहें हैं। पवन सिंह की पहली शादी साल 2014 में नीलम सिंह के साथ बड़े ही धूमधाम से हुई थी। पवन सिंह की शादी में भोजपुरी के कई सितारों ने भी शिरकत की थी। हालांकि साल 2015 में नीलम सिंह ने सुसाइड कर सभी को चौंका दिया। नीलम सिंह की आत्महत्या की खबर से भोजपुरी इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी थी, हालांकि आज तक पता नहीं चल पाया कि उन्होंने किस वजह से सुसाइड किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीलम सिंह की बहन ने खुलासा किया था कि पवन सिंह अपने काम को लेकर इतने बिजी रहते थे कि वे अपनी पत्नी की समय नहीं दे पाते थे, जिसकी वजह से डिप्रेशन में आकर नीलम सिंह ने इतना बड़ा कदम उठा लिया था।

पवन सिंह और अक्षरा सिंह का रिलेशनशिप

पवन सिंह और अक्षरा सिंह के इश्क की कहानी से भला कौन नहीं वाकिफ होगा। दोनों एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे। वहीं फैंस की भी ये जोड़ी फेवरेट हुआ करती थी। खबरें तो यह भी हैं कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में भी रह चुके हैं, लेकिन पवन सिंह और अक्षरा सिंह का भी रिश्ता ज्यादा दिन नहीं टिक सका, और दोनों का रिश्ता इतने बुरे नोट पर खत्म हुआ कि फैंस को आज भी इसकी भरपाई करनी पड़ रही है, क्योंकि फैंस दोनों की जोड़ी को बहुत प्यार करते थे, रिश्ते के अंत होने के बाद से आजतक दोनों एकसाथ किसी भी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आए हैं।

पवन सिंह की दूसरी शादी

पवन सिंह ने साल 2018 में ज्योति सिंह से दूसरी शादी रचाई थी। यहां हम आपको बताते चलें कि एक तरफ जहां पवन सिंह भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को डेट कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर अभिनेता ने चुपके से ज्योति सिंह संग शादी कर ली थी। पवन सिंह ने ज्योति से बेहद ही प्राइवेट तरह से शादी रचाई थी, वहीं जैसे ही पवन की दूसरी शादी के बारे में अक्षरा सिंह को पता चला उनके पैरों तले जमीन खिसक गई, प्यार में मिले धोखे ही वजह से वह काफी दिनों तक डिप्रेशन में रहीं और अब वह वापस ट्रैक पर आ चुकी हैं। हालांकि बता दें कि पवन सिंह और ज्योति सिंह का रिश्ता एक-ढेड़ साल तक सही चला, लेकिन फिर इनके रिश्ते में करवाहट आने लगी और धीरे-धीरे बात तलाक तक पहुंच गईं। अब जो पवन सिंह और ज्योति सिंह को लेकर खबर आती है, उसके मुताबिक दोनों के तलाक की प्रोसिडिंग चल रही है और दोनों एक-दूसरे से अलग रहते हैं।

Tags:    

Similar News