Bhojpuri Stars Car Collections: इन भोजपुरी स्टार्स के पास है करोड़ों की कारें, यहां देखें पूरी लिस्ट

Bhojpuri Stars Luxury Car: बॉलीवुड सितारों की तरह ही भोजपुरी सितारे भी लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। सिर्फ लाइफ ही नहीं, बल्कि एक से एक महंगी गाड़ियों के भी शौकीन हैं।

Update: 2023-08-23 06:17 GMT
Bhojpuri Stars Car Collections (Photo- Social Media)
Bhojpuri Stars Luxury Car: बॉलीवुड सितारों की तरह ही भोजपुरी सितारे भी लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। सिर्फ लाइफ ही नहीं, बल्कि एक से एक महंगी गाड़ियों के भी शौकीन हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं जिनके पास ऐसी महंगी कारें हैं, जो शायद अभी कुछ बॉलीवुड सितारे भी अफोर्ड ना कर पाए। आइए आपको बताते हैं कि आपके चहीते भोजपुरी स्टार्स के पास कौन-कौन सी मंहगी गाड़ियां हैं।

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav)

भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव अपनी दमदार पहचान बना चुके हैं। अभी हाल ही में उन्होंने एक बेहद ही महंगी कार खरीदी है, जिसकी वजह से वो चर्चा में बनें हुए हैं। खेसारी लाल यादव के पास कई फॉर्च्यूनर गाड़ियां (Khesari Lal Yadav Car Collection) हैं, लेकिन अब वह लैंड रोवर डिफेंडर के मालिक भी बन चुके हैं, जिसकी कीमत 2 करोड़ के आसपास है।

पवन सिंह (Pawan Singh)

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को भी महंगी गाड़ियों (Pawan Singh Car Collection) का बेहद शौक है। उनके पास भी एक से बढ़कर एक महंगी गाड़ियों का कलेक्शन है। पवन सिंह ने पास मर्सिडीज बेंज जीएलई 250डी के अलावा भी कई महंगी गाडियां हैं।

रवि किशन (Ravi Kishan)

भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है, रवि किशन एक बेहतरीन अभिनेता हैं और अब उन्होंने एक्टिंग के साथ ही साथ पॉलिटिक्स की भी ओर रुख कर लिया है। रवि किशन के पास भी लग्जरी गाड़ियां (Ravi Kishan Car Collection) हैं। बीएमडब्लू, जगुआर, मर्सिडीज-बेंज जैसी कारें हैं, जिसकी कीमत लाखों करोड़ों हैं।

मनोज तिवारी (Manoj Tiwari)

दिग्गज अभिनेता मनोज तिवारी भोजपुरी इंडस्ट्री की जान हैं। उनके पास एक से एक बेहद ही महंगी गाड़ियां हैं। मनोज तिवारी के कार कलेक्शन (Manoj Tiwari Car Collection) में लाखों से लेकर करोड़ों तक की गाड़ियां हैं। ऑडी क्यू7, फॉर्च्यूनर, इनोवा, मर्सिडीज बेंज और हौंडा सिटी जैसी कारें मनोज तिवारी के पास हैं।

दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav)

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव के पास भी बहुत सी लग्जरी कारें हैं। उनके कार कलेक्शन (Nirahua Car Collection) की बात करें तो उसमें रैंज रोवर, Toyota Fortuner जैसी महंगी कारें हैं। सिर्फ कारें ही नहीं बल्कि दिनेश लाल के पास बहुत सी बाइकें भी हैं।

Tags:    

Similar News