Bhojpuri Top DJ Songs: शादियों का सीजन हो चुका है शुरू, इन गानों को अपनी लिस्ट में शामिल कर जमाइए फंक्शन का रंग

Bhojpuri Top DJ Songs: भोजपुरी गानों की बात ही कुछ है, इन गानों की वजह से ही शादियों और पार्टियों में चार चांद लग जाते हैं। भोजपुरी गाने किसी भी फंक्शन में जान डालने के लिए काफी होते हैं।

Update: 2023-05-18 07:15 GMT
Bhojpuri Top DJ Songs (Photo- Social Media)
Bhojpuri Top DJ Songs: भोजपुरी गानों की बात ही कुछ है, इन गानों की वजह से ही शादियों और पार्टियों में चार चांद लग जाते हैं। भोजपुरी गाने किसी भी फंक्शन में जान डालने के लिए काफी होते हैं। वैसे तो भोजपुरी गानों में अश्लीलता की भरमार रहती है, और इसकी वजह से कई बार इन गानों को सुनने में बेहद अजीब लगता है, लेकिन फिर भी भोजपुरी गानों के बिना कोई भी फंक्शन अधूरा ही रहता है। शादियों में तो भोजपुरी गानों पर नाचना जैसे जरूरी हो गया है, भोजपुरी गाने सुनते ही न नाचने वाले लोग भी थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं।
शादियों का सीजन शुरू हो चुका है, तो चलिए आपको यहां भोजपुरी के कुछ टॉप सॉन्ग के बारे में बताते हैं जिसे आपको अपनी पार्टी गानों की लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए, ये गाने यकीनन आपकी पार्टी में जोश भर देंगे।

1. आगरा के घाघरा (Bhojpuri Song Agra Ke Ghaghra)

भोजपुरी अभिनेता समर सिंह का गाना "आगरा के घाघरा" बेहद ही जबरदस्त है। इस गाने को समर सिंह के साथ ही श्वेता महारा पर फिल्माया गया है। अभिनेत्री श्वेता महारा ने गाने में बहुत ही जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है। इस गाने को समर सिंह और शिल्पी राज ने गाया है।

Full View

2. लागेलु जहर (Bhojpuri Song Lagelu Jahar)

"लागेलु जहर" गाना यकीनन आपकी पार्टी ने लिए बेहद जबरदस्त गाना है। यह गाना खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज द्वारा गाया गया है। करीब 1 साल पहले रिलीज हुए इस गाने को आज भी सुन दर्शक झूमने पर मजबूर हो जाते हैं।

Full View

3. एकेगो दिल मंगवेया 1000 बा (Bhojpuri Song

"एकेगो दिल मंगवेया 1000 बा" गाना शादियों में अक्सर बजता सुनाई पड़ता है। इस गाने के नागेंद्र उजाला और शिल्पी राज द्वारा गाया गया था, वहीं राज भाई और खुशी राज पर इस गाने को फिल्माया गया है। इस गाने को एकबार सुनेंगे तो आप फैन बन जाएंगे।

Full View

4. गोदी में लेके (Bhojpuri Song Godi Me leke)

भोजपुरी का यह गाना अभी हाल ही में रिलीज हुआ है, जो सुपरहिट हुआ। पवन सिंह और क्वीन शालिनी का गाना "गोदी में लेके" बेहद धमाकेदार है, जिसे पवन सिंह और शिल्पी राज ने ही अपनी आवाज दी है।

Full View

5. राजाजी के दिलवा (Bhojpuri Song Raja Ji Ke Dilwa)

"राजाजी के दिलवा" गाने की बात करें तो यह भी फुल टू धमाल वाली वाइब देता है। यह गाना भी हाल फिलहाल में ही रिलीज हुआ है, जिसमें पवन सिंह और शिवानी सिंह ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी है।

Full View

6. कमरिया डोले (Bhojpuri Song Kamariya Dole)

नीलकमल सिंह और श्रृष्टि का गाना "कमरिया डोले" दर्शकों का फेवरेट गाना बना हुआ है। इस गाने को नीलकमल सिंह और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है, जिसे सुन लोग खुद ब खुद नचाने लग जाते हैं।

Full View

7. चढ़ल जवानी रसगुल्ला (
Bhojpuri Song Chadhal Jawani Rasgulla)

"चढ़ल जवानी रसगुल्ला" सॉन्ग हाल फिलहाल में ही रिलीज हुआ है, जो कि फुल धमाका है। इस गाने में भोजपुरी की हॉट अदाकारा नम्रता मल्ला ने क्या गजब की अपनी अदाएं दिखाईं हैं। इस एनर्जी से भरपूर गाने को नीलकमल सिंह ने शिल्पी राज ने गाया है।

Full View

8. जवानी क्या अचार डालोगी 2.0 (Bhojpuri Song Jawani

भोजपुरी गाना "जवानी क्या अचार डालोगी 2.0" जबरदस्त डांस नंबर है, नम्रता मल्ला और नीलकमल सिंह पर फिल्माया गया यह गाना दर्शकों के खूब धमाल मचाए हुए है, वहीं इस गाने को नीलकमल सिंह ने गाया है।

Full View

9. कमरिया पे भाला चली(Bhojpuri Song Kamriya Pe Bhala Chali)

यह गाना खेसारी लाल यादव का है, जिसमें उन्होंने भोजपुरी एक्ट्रेस संग कमाल का डांस किया है। वहीं इस सुपरहिट हुए गाने को शिल्पी राज और खेसारी लाल यादव द्वारा ही गाया गया है।

Full View

10. एक चुम्मा (Bhojpuri Song Ek Chumma)

यह भोजपुरी गाना अक्षरा सिंह का है, जो आज भी यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। अक्षरा सिंह के साथ इस म्यूजिक वीडियो में अभिनेता करन खन्ना नजर आ रहें हैं वहीं अक्षरा सिंह और रोशन सिंह ने गाने को अपनी आवाज दी है।

Full View

11. जवानी तोहर जान मराता(JAWANI TOHAR JAAN MAARATA)

"जवानी तोहर जान मराता" गाना अरविंद अकेला कल्लू और क्वीन शालिनी सिंह पर दर्शाया गया है। वहीं इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू और अनुपमा यादव ने गाया है। कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ यह गाना डांस के लिए बेहद धमाकेदार है।

Full View

12. ये आरा कभी हारा नहीं है(Bhojpuri Song Ye Aara Kabhi Hara Nahi Hai)

पवन सिंह का ये गाना कुछ महीने पहले ही रिलीज हुआ था, लेकिन यह अभी भी यूटयूब पर खूब धमाल मचाए हुए है। इस गाने में पवन सिंह के साथ दिवंगत अभिनेत्री आकांक्षा दुबे थीं और वहीं इसे पवन सिंह और शिल्पी राज ने गाया है।

Full View

13. नचनिया कारन (Bhojpuri Song

भोजपुरी गाना "नचनिया कारन" ने यूटयूब पर जबरदस्त धूम मचाई है। खेसारी लाल यादव और सपना चौहान का ये गाना बेहद ही धमाकेदार है, और ये गाना तो यकीनन आपकी पार्टी में चार चांद लगा देगा। इस गाने को खेसारी लाल यादव द्वारा गाया गया है।

Full View

14. नाच रे पतरकी(Bhojpuri Song Naach re Patarki)

अरविंद अकेला कल्लू और नेहा सिंह के इस गाने को तो आपने अबतक कई फंशन के दौरान जरूर सुना होगा। जी हां!! अरविंद अकेला का यह गाना बेहद धांसू हैं, नेहा सिंह ने दमदार परफॉर्मेंस दी है, वहीं अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज ने बड़े ही शानदार अंदाज में इसे गाया है।

Full View

15. राजा राजा करेजा में समाजा (Bhojpuri Song

"राजा राजा करेजा में समाजा" गाना आपने तो यकीनन सुना होगा। ये गाना अधिकतर ही सुनाई पड़ जाता है। बता दें कि इस गाने को राधेश्याम रसिया ने गाया था, जो ब्लॉकबस्टर हुआ और आज भी इस गाने पर लोग जी जान छोड़कर नाचते हैं।

Full View

Tags:    

Similar News