Bigg Boss OTT 2: सलमान खान लगाएंगे सबकी क्लास, बेबिका और आकांक्षा के बीच छिड़ा महायुद्ध

Bigg Boss OTT 2: 'बिग बॉस ओटीटी 2' में सलमान खान बहुत जल्द सबकी क्लास लगाने वाले हैं। इस बीच घर में पूजा भट्ट के बाद अब बेबिका और आकांक्षा के बीच महायुद्ध छिड़ गया है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

Update: 2023-06-24 04:16 GMT
Bigg Boss OTT 2(Image Credit: Instagram)

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस के घर में लड़ाई-झगड़े के साथ-साथ काफी ड्रामा भी देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ अभी पूजा भट्ट और पलक की लड़ाई शांत हुई थी, तो वहीं अब बेबिका और आकांक्षा के बीच नया युद्धा शुरू हो गया है। इस बीच अब बहुत जल्द सलमान खान भी सबकी क्लास लेने वाले हैं। आइए आपको बताते हैं इस वक्त बिग बॉस के घर में क्या चल रहा है।

बिग बॉस ने घरवालों को दिया टास्क

बिग बॉस का घर हो और टास्क ना हो, ऐसा हो सकता है भला? दरअसल, जेल में कंटेस्टेंट्स बंद हैं ऐसे में बिग बॉस ने सभी को मौका दिया की वह खुद को रिहा कर सके। इसमें सबसे पहला मौका बेबिका को मिला, जिसमें बिग बॉस ने उन्हें घर के लोगों की फेसरीडिंग करने के लिए कहा। इसके बाद एक एक कर बेबिका ने फेस रीडिंग शुरू कर दी। इस दौरान अभिषेक से उनकी बहस हो गई, जिया से वे भिड़ीं, जिसके बाद बेबिका जेल से बाहर हो गई।

Full View

लास्ट में आकांक्षा जेल में रह गई, जिसके बाद बिग बॉस ने गेम पलट दिया और कहा कि 30 हजार करेंसी से या तो आकांक्षा को जेल से बाहर कर दो या फिर राशन ले लो। ऐसे में पलक ने राशन को चुना और आकांक्षा जेल में ही रह गईं। इस दौरान मनीषा ने आलिया को कहा कि वे बहुत महान बन कर दिखा रही है। वहीं आकांक्षा के लिए भी बेबिका ने कहा कि 'वे भी गोल्ड डिगर है।'

सलमान लगाएंगे सबकी क्लास

वहीं, अब बहुत जल्द शो में सलमान खान सबसे सवाल जवाब करने वाले हैं, लेकिन इससे पहले मनीषा रानी ने सलमान से सवाल किया कि क्या सलमान सच्ची में दिल टूटा था क्या? इस पर बेबिका ने कहा हां और नहीं तो क्या। बेबिका ने कहा कि उन्हें एक घरेलू घर का ध्यान रखने वाली लड़की की जरूरत है। खैर, अब देखना यह होगा कि सलमान किस-किस की क्लास लगाने वाले हैं। खैर, बिग बॉस के घर में लड़ाई-झगड़ों का माहौल तो हर वक्त बना ही रहता है, लेकिन देखना यह होगा कि इस लड़ाई में कौन कितना गिरता है और कौन समझदारी के साथ खेलता है।

Tags:    

Similar News