कश्मीरी लड़की से करेंगे शादी... सेब खरीदने की औकात नहीं- बिदिता बाग

जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने बाद से लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देते दिख रहे हैं। कोई भारत को एक संविधान में जुड़ने की खुशी जाहिर कर रहा है तो कोई कश्मीर में जमीन खरीदने की प्रतिक्रिया दे रहा है।

Update: 2019-08-10 10:28 GMT
कश्मीर लड़की से करेंगे शादी... सेब खरीदने की औकात नहीं- बिदिता बाग

जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने बाद से लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देते दिख रहे हैं। कोई भारत को एक संविधान में जुड़ने की खुशी जाहिर कर रहा है तो कोई कश्मीर में जमीन खरीदने की प्रतिक्रिया दे रहा है। वहीं आजकल कुछ लोग कश्मीरी लड़कियों से शादी करने के बयान को लेकर विवाद में बने हुये हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस बिदिता बाग ने भी इस मुद्दे को लेकर ट्वीट किया है।

यह भी पढ़ें: आर्टिकल 370 पर बौखलाए PAK ने बंद की दिल्ली-लाहौर बस सर्विस

इस ट्वीट के द्वारा बिदिता बाग ने कश्मीरी लड़कियों से शादी करने का बयान देने वाले लोगों पर निशाना साधा है। बिदिता ने अपने इस ट्वीट में लिखा है कि, कश्मीरी सेब खरीदने की औकात नहीं है.. करने चले कश्मीरी लड़की से शादी। बिदिता ने बंगाली फिल्म से फिल्मों की दुनिया में अपना कदम रखा था। बिदिता बाग कई राजनीतिक और सामाजिक मामले से जुड़ी फिल्में करती देखी जा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: खट्टर के बयान पर भड़कीं स्वाति मालीवाल, बोला- इन पर तो FIR होनी चाहिए

ये भी हैं विवाद में-

आपको बता दें कि आर्टिकल 370 के हटाये जाने के बाद भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी ने भी कश्मीरी लड़कियों से शादी करने पर बया दिया था। उन्होंने सभा में कहा था कि, अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद कार्यकर्ता काफी खुश हैं क्योंकि अब वो कश्मीर की लड़कियों से शादी कर सकते हैं। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ था। इसके अलावा हरियाणा के सीएम मनोहर खट्टर भी कश्मीरी लड़कियों से शादी करने वाले बयान को लेकर विवाद में हैं।

यह भी पढ़ें: राखी का पति निकला भौकाली, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से है ये कनेक्शन

मनोहर ने अपने विवाद में बोला था कि आर्टिकल 370 हटने के बाद अब कश्मीरी लड़कियों से शादी करके लाया जा सकता है। हमारे मंत्री ओपी धनखड़ कहते थे कि बिहार से बहू लाएंगे, आजकल लोग कहने लगे हैं कश्मीर का रास्ता साफ हो गया है, अब कश्मीर से लड़की लाएंगे। मनोहर ने ये बयान फतेहाबाद में भगवान महर्षि भागीरथ जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के विषय लिंगानुपात 933 पर चर्चा करते हुए बोला था।

Tags:    

Similar News