सारेगामापा से मिली श्रेया घोषाल को सफलता, बॉलीवुड को दिए कई सुपरहिट गाने

अपनी सुरीली आवाज से देश दुनिया के लोगों का दिल जीतने वाली श्रेया घोषाल आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। श्रेया घोषाल ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट गाने दिए।

Update: 2021-03-12 06:20 GMT
फिल्म देवदास से श्रेया घोषाल को मिली पहचान, बैरी पिया गाना आज भी सुपरहिट

मुंबई: अपनी सुरीली आवाज से देश दुनिया के लोगों का दिल जीतने वाली श्रेया घोषाल आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। श्रेया घोषाल ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट गाने दिए। छोटी से उम्र में ही श्रेया ने संगीत कि दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने अब तक करीब 200 से ज्यादा फिल्मों में अपनी आवाज दी है। सिंगिंग की प्रारंभिक शिक्षा उन्हें अपनी मां से मिली।

सक्सेस की सीढियां

श्रेया घोषाल का जन्म 12 मार्च 1984 में हुआ। श्रेया ने चार साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था। टीवी शो 'सारेगामापा' से श्रेया को बड़ा मौका मिला जिसके बाद वह सक्सेस की सीढियां चढ़ती गईं। जिस वक़्त श्रेया घोषाल सारेगामापा में बतौर कंटेस्टेंट आईं थी उस समय सिंगर सोनू निगम होस्ट करते थे और कल्याण जी जज।

ये भी पढ़ें : आमिर खान का आलीशान बंगला, अंदर से दिखता है स्वर्ग जैसा, नहीं कर पाएंगे यकीन

भंसाली ने दिया फिल्म में गाने का मौका

श्रेया की जिंदगी में नया मोड़ तब आया जब उन्होंने सा रे गा मा में दूसरी बार भाग लिया। रियलिटी शो में उनकी परफॉर्मेन्स ने फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली का ध्यान अपनी ओर खींचा। जिसके बाद श्रेया ने अपना पहला डेब्यू गाना संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास में गाना गया। इस फिल्म में श्रेया ने इस्माइल दरबार के संगीत निर्देशन में पांच गाने गाए। श्रेया का गाया गाना बैरी पिया आज भी सुपरहिट हैं। उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका का फिल्मफेयर पुरस्कार और न्यू म्यूजिक टैलेंट के लिए फिल्मफेयर आरडी बर्मन पुरस्कार मिला।

बनने वाली हैं मां

श्रेया ने हिंदी के साथ साथ बंगाली, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मराठी और भोजपुरी भाषाओं में भी अपनी सुरीली आवाज़ दी। श्रेया ने अपने बचपन के दोस्त शिलादित्य मुखोपाध्याय से 2015 में शादी की। वही हाल ही में श्रेया ने अपने मां बनने की खबर दी, जिसे सुन उनके उनके फैन्स काफी खुश नज़र आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें : बाॅलीवुड की ये जोड़ियां लिव इन में रहने के बाद हुईं अलग, जानिए क्या बनी वजह

Tags:    

Similar News