बॉलीवुड स्टार किड्स तैमूर खान का आज है जन्मदिन, खूब सारी आ रही बधाइयां

तैमूर उनके अच्छे और खराब दोनों रूपों को सामने लेकर आते हैं। तैमूर के बारे में लोगों की सोच है कि वह बड़े होकर एक दिन फिल्म स्टार बनेंगे। इस बारे में करीना कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा है कि " मुझे लगता है इंसान को वही मिलता है जो उनकी किस्मत में हैं।

Update: 2020-12-20 07:54 GMT
बॉलीवुड स्टार किड्स तैमूर खान का आज है जन्मदिन, खूब सारी आ रही बधाइयां photos (social media)

मुंबई : बॉलिवुड के सबसे छोटे नवाब और एक्ट्रेस करीना कपूर खान के लाड़ले बेटे तैमूर खान आज चार साल के हो गए हैं। आपको बता दें कि तैमूर बॉलिवुड किड्स स्टार के सबसे जाने माने किड्स बन चुके हैं। इन्होंने अपनी बहुत ही छोटी सी उम्र में इस पॉपुलर्टी को पाया है। आज इनके जन्मदिन के मौके पर कई लोगों की बर्थडे विशेज मिल रही है।

इनका जन्म 20 दिसंबर 2016 में

तैमूर खान बॉलिवुड के सबसे बड़े, पुराने और लीजेंडरी कपूर परिवार के नाती और पटौदी परिवार के पोते हैं। ऐसे में उनका सबसे दुलारा होना लाजमी है। आपको बता दें कि तैमूर अपने परिवार के साथ पेपराजी के भी फेवरेट रहे हैं। तैमूर, बॉलीवुड कपल करीना और सैफ अली खान के बेटे हैं। इनका जन्म 20 दिसंबर 2016 में हुआ था। जब से इनका जन्म हुआ है तब से सोशल मिडिया पर छाए हुए हैं।

सैफ तैमूर को नॉर्मल बचपन देना चाहते हैं

तैमूर को मिडिया से काफी प्यार और अटेंशन आए दिन मिलती रहती हैं। लेकिन यह बात सैफ को थोड़ा कम पसंद है। उन्होंने ने इस बारे में कहा है कि अब तैमूर मिडिया की इस अटेंशन को समझने लगे हैं। सैफ अपने बच्चे को जितना हो सके उतना नॉर्मल बचपन देना चाहते हैं।

ये भी पढ़े :कंगना का नया बयान: प्रियंका-दिलजीत पर कही ये बात, वीडियो हुआ वायरल

देश का सबसे ज्यादा फोटोग्राफ होने वाला बच्चा

तैमूर करीना के लाड़ले हैं। वह अपने बेटे से काफी कुछ चीजें सीख रही हैं। उनका कहना है तैमूर उनके अच्छे और खराब दोनों रूपों को सामने लेकर आते हैं। तैमूर के बारे में लोगों की सोच है कि वह बड़े होकर एक दिन फिल्म स्टार बनेंगे। इस बारे में करीना कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा है कि " मुझे लगता है इंसान को वही मिलता है जो उनकी किस्मत में हैं। ये नहीं है कि तैमूर देश के सबसे बड़े स्टार बन जाएंगे वो शायद देश का सबसे ज्यादा फोटोग्राफ होने वाला बच्चा है। ऐसा क्यों है ये मैं नहीं समझ पाई। "

ये भी पढ़े : जब करीना ने लड़के से मिलने के लिए तोड़ दिया घर का ताला, मां ने दी ये सजा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News