International Valentine Day 2022 : अपने प्रेमी या प्रेमिका को दिखाएँ ये रोमांटिक फिल्में, रोमांस से भरपूर हैं ये फिल्में

रोमांटिक कपल्स बॉलीवुड फिल्मों से हमेशा प्रेरित व प्रभावित रहते हैं। यहाँ कुछ क्लासिक बॉलीवुड रोमांस हैं जो इन कपल्स के देखने लायक है।

Written By :  Priya Singh
Update: 2022-02-13 06:59 GMT

फोटो साभार: सोशल मीडिया

International Valentine Day 2022 : फरवरी को प्यार का महीना कहा जाता है। इस महीने में रोमांटिक कपल्स वैलेंटाइन डे मनाने के लिए खास प्लान बनाते हैं। वहीं जब अपने प्यार का इजहार करने की बात आती है, तो इन जोड़ों के लिए बॉलीवुड फिल्में एक प्रेरणा के समानहै। जाहिर है कि बॉलीवुड अपने रोमांस के लिए जाना जाता है और इसमें खूबसूरत प्रेम कहानियों का संग्रह होता है। ऐसे में जब वेलेंटाइन डे इतना नजदीक है, तो क्यों न रोमांटिक फिल्में देखी जाए। हम लेकर आए हैं पांच क्लासिक बॉलीवुड रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट। जिन्हें आप अपने साथी के साथ फिर से देख सकते हैं।

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) के निर्देशन में बनी फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (Dilwale Dulhania Le Jayenge) में अभिनेता शाहरुख खान और काजोल मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म ने 1990 के दशक की पीढ़ी के लिए प्यार को परिभाषित किया था। यह आज भी सबसे लोकप्रिय रोमांटिक फिल्मों में से एक है। 1995 में रिलीज हुई इस फिल्म ने स्विट्जरलैंड के बर्फीले इलाकों से लेकर पंजाब के पीले खेतों तक, हर रोमांटिक जोड़े की कल्पना को जीवंत रूप से कैद किया। 'तुझे देखा तो', 'मेरे ख्वाबों में' और 'हो गया है तुझको' जैसी खूबसूरत धुनों को संगीतकार जोड़ी जतिन-ललित ने 'डीडीएलजे' के लिए संगीतबद्ध किया था। यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाली फिल्मों में से एक है।


Full View


कुछ कुछ होता है

करण जौहर (Karan Johar) द्वारा निर्देशित 'कुछ कुछ होता है' (Kuch Kuch Hota Hai) में अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और काजोल (Kajol) ने अभिनय किया। 1998 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म में, रानी मुखर्जी (Rani Mukherji) और सलमान खान (Salman Khan) ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं। इस फिल्म में एक नही बल्कि दो लव ट्रैंनग्ल को एक साथ दिखाया गया था। फिल्म का पहला भाग कॉलेज लाइफ, दोस्ती, मस्ती - मजाक आदि का अनुसरण करता है। जबकि दूसरा भाग एक विधुर लड़के की युवा बेटी की कहानी को प्रदर्शित करता है। फिल्म में यह बच्ची अपने विधुर पिता की शादी दुबारा करवाने की कोशिश करती है। जतिन-ललित ने शीर्षक ट्रैक से लेकर भावपूर्ण गाना 'तुझे याद ना मेरी आई' को अपनी आवाज दी है।


Full View


वीर जारा (Veer Zaara)

शाहरुख खान को यूँ ही बॉलीवुड का रोमांस किंग नहीं कहा जाता। शाहरुख खान ने फिल्म वीर जारा ( Veer - Zaara) में एक शाश्वत भारत-पाक प्रेम कहानी को पर्दे पर रूपांतरित किया। इस फिल्म में वो अभिनेत्री प्रीति ज़िंटा (Preity Zinta) के साथ रोमांस करते हुए नजर आएं। इस फिल्म का निर्देशन यश चोपड़ा ने किया है। मदन मोहन का संगीत इस फिल्म की असाधारण विशेषता थी। फिल्म के बेहतरीन कलाकारों में अभिनेता मनोज बाजपेयी, रानी मुखर्जी, किरण खेर, अनुपम खेर और बोमन ईरानी प्रमुख भूमिकाओं में थे। फिल्म ने शाश्वत प्रेम और किसी के रास्ते में आने वाली कठिनाइयों के विचार को व्यक्त किया।


Full View


मोहब्बतें

इस फिल्म का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया। यह फिल्म वर्ष 2000 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। 'मोहब्बतें' में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, उदय चोपड़ा, शमिता शेट्टी, जुगल हंसराज, किम शर्मा, जिमी शेरगिल और प्रीति झंगियानी जैसे कलाकार थे। यह फिल्म गुरुकुल कॉलेज के सख्त प्रिंसिपल की कहानी बताती है। जिसकी बेटी मेघा कॉलेज के संगीत शिक्षक राज के साथ प्यार के बंधन में बंध जाती है। लेकिन अपने पिता द्वारा इस संबंध का विरोध करने पर वो आत्महत्या कर लेती है। प्रिंसिपल के इस प्रेम-विरोधी रुख से नाराज होकर राज गुरुकुल के ही तीन छात्रों के प्रेम कहानी को रचता है।


Full View


दिल तो पागल है

यश चोपड़ा (Yash Chopra) द्वारा निर्देशित 1997 की संगीतमय रोमांटिक फिल्म दिल तो पागल है ( Dil Toh Pagal Hai) शाहरुख खान, करिश्मा कपूर, माधुरी दीक्षित और अक्षय कुमार अभिनीत एक लव स्टोरी थी। इस फिल्म में संगीतकार उत्तम सिंह का साउंडट्रैक 'दिल तो पागल है', 'अरे रे अर्रे' और 'ढोलना' जैसे गाने शामिल हैं। फिल्म में शानदार कोरियोग्राफ किए गए डांस सीक्वेंस आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे। यह फिल्म पच्चीस साल बाद भी रोमांटिक कपल्स को बेहद पसंद आती है।


Tags:    

Similar News