Elvish Yadav: क्यों वायरल हो रहा एल्विश का ये पुराना वीडियो? शाहरुख खान से है तगड़ा कनेक्शन

Elvish Yadav Roasted Aryan Khan: इन दिनों एल्विश यादव नोएडा रेव पार्टी मामले में फंसे हुए हैं। इस बीच यूट्यूबर का एक पुराना वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आइए आपको दिखाते हैं।

Written By :  Ruchi Jha
Update: 2023-11-10 02:37 GMT

Elvish Yadav Roasted Aryan Khan (Image Credit: Social Media)

Elvish Yadav Roasted Aryan Khan: कुछ समय पहले शाहरुख खान ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में एक तस्वीर थी, जिसमें वह अपने बेटे आर्यन खान के साथ नजर आ रहे थे। इस पोस्ट को शेयर करते हुए शाहरुख खान ने कैप्शन में लिखा था- ''एक नया होटल खुला है, जिसका नाम है कर्मा...और यहां कोई मेन्यू नहीं है। यहां वही मिलता है, जो आप डिसर्व करते हैं।'' अब आप सोच रहे होंगे कि हम आपको इस पोस्ट के बारे में क्यों बता रहे हैं। दरअसल, शाहरुख खान का ये पोस्ट और एल्विश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ये वही वीडियो है, जिसमें एल्विश ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में रोस्ट किया था और अब ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स भी एल्विश का खूब मजाक बना रहे हैं।

जब एल्विश ने किया था आर्यन खान को रोस्ट

ये वीडियो साल 2021 का है, जिसमें एल्विश ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान और रिया चक्रवर्ती को रोस्ट करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर एक यूजर ने शेयर किया है और कैप्शन में लिखा- ''एल्विश यादव ने साल 2021 में आर्यन खान को रोस्ट करते हुए एक वीडियो बनाया था। दो साल बाद एल्विश यादव का नाम एफआईआर में शामिल किया गया है, जिसमें आरोप लगाया है कि वे अवैध रूप से रेव पार्टियां आयोजित करते थे, जहां सांप के जहर और कई तरह की दवाओं का सेवन किया जाता था।''

वायरल वीडियो में क्या बोले एल्विश यादव

इस वायरल हो रहे वीडियो में एल्विश कहते हैं कि इस केस में नेम है, पैसा है वो आपको गलत काम करते हुए डिफेंड नहीं कर सकता है, लेकिन आप चाहे कितने ही गलत हो बॉलीवुड आपको कल लेगा। बॉलीवुड में जो लोग आर्यन को सपोर्ट कर रहे हैं वह ये ड्रग्स को नॉर्मलाइज करना चाह रहे हैं कि ड्रग्स ले लिए तो क्या हो गया। एल्विश आगे कहते हैं ये कि वो ही लोग हैं जो रिया चक्रवर्ती को सपोर्ट कर रहे थे और संजू बाबा पर टाडा का केस लगा था उसे भी डिफेंड कर रहे थे।

Full View

सोशल मीडिया पर उड़ा एल्विश यादव का मजाक

अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर एल्विश यादव का खूब मजाक बन रहा है। इसी के साथ यूजर्स शाहरुख खान के एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं, जिसके बारे में अपने आपको अभी ऊपर बताया था। इस ट्वीट में लिखा है- ''एक नया रेस्टोरेंट है करमा। इसमें मेन्यू नहीं है। आपको वो मिलता है जो आप डिसर्व करते हो।''


Tags:    

Similar News