17 साल 23 फिल्म और अब सुपरस्टार, फैन फॉलोइंग में भी दमदार

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग न केवल साउथ में बल्कि पूरी दुनिया में है। अपने स्टाइल, एक्शन और अपनी एक्टिंग के लिए मशहूर अल्लू अर्जुन आज अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।

Update: 2020-04-08 06:54 GMT
17 साल 23 फिल्म और अब सुपरस्टार, फैन फॉलोइंग में भी दमदार

लखनऊ, इंटरटेनमेंट डेस्क: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग न केवल साउथ में बल्कि पूरी दुनिया में है। अपने स्टाइल, एक्शन और अपनी एक्टिंग के लिए मशहूर अल्लू अर्जुन आज अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अल्लू का जन्म आज के ही दिन 1982 में, चेन्नई में साउथ जाने माने फिल्म प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर अल्लू अरविंद के घर हुआ था। आज वो पूरे 38 साल के हो गए हैं। तो आज उनके बर्थडे पर हम आपको उनके लाइफ से जुड़ी कुछ इंट्रस्टिंग बातें बताने वाले हैं।

बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की करियर की शुरुआत

अल्लु अर्जुन ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। फिर उन्होंने ने साल 2003 में आई फिल्म गंगोत्री से अपने अभिनय कैरियर की शुरूआत की। उसके बाद वो साल 2004 में फिल्म आर्या में नजर आए, जो बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही। इस फिल्म के लिए उन्होंने कई अवार्ड्स अपने नाम किए।

यह भी पढ़ें: 76 दिन बाद लॉकडाउन से पूरी तरह आजाद हुआ वुहान, लाखों लोग आज छोड़ रहे शहर

17 सालों के करियर में केवल 23 फिल्में

तेलगु सिनेमा में अल्लु अर्जुन का नाम और काम किसी से नहीं छिपा। अल्लु अर्जुन के बारे में कुछ बातें बहुत मशहूर हैं। जैसे कि वो अपनी फिल्मों का चुनाव बहुत ही सोच समझकर करते हैं। साथ ही अपनी स्टाइल का भी। उनकी अलग-अलग फिल्मों के साथ उनकी अलग-अलग स्टाइल भी देखने को मिलती है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि एक हिट हीरो होने के बाद और हीट फिल्में देने के बाद भी उन्होंने अपने 17 सालों के करियर में केवल 23 फिल्में ही की हैं।

उन्होंने गंगोत्री, आर्या, आर्या 2, देसमुडुरु, बन्नी, हैप्पी, परुगु, वरुडु, बद्रीनाध, जलाइ, DJ जैसी फिल्मों में काम किया है।

यह भी पढ़ें: इस देश ने पीएम मोदी का किया शुक्रिया, कहा- संजीवनी देकर बने संकटमोचक

सुपरस्टार चीरंजीवी और राम चरण से है ये रिश्ता

आपने अक्सर अल्लू अर्जुन के साथ साउथ के सुपरस्टार चीरंजीवी और राम चरण की फोटो तो देखी होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तीनों के बीच क्या रिश्ता है। बहुत कम ही लोग जानते हैं कि दरअसल, चीरंजीवी अल्लू अर्जुन के चाचा हैं और राम चरण उनके चचेरे भाई हैं।

कोरोना की लड़ाई में डोनेट किए 1 करोड़ 25 लाख रुपये

कोरोना वायरस के इस मुश्किल की घड़ी में कई सेलिब्रिटीज ने अपना योगदान दिया है। इसमें अल्लु अर्जुन का नाम भी इन लिस्ट में शामिल है। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए डोनेशन का ऐलान किया था। उन्होंने इस मुश्किल दौर में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल के लोगों के लिए 1 करोड़ 25 लाख रुपये डोनेट किए हैं।

Full View

यह भी पढ़ें: कोरोना महामारी से डरा ये मुस्लिम देश, कहा- हमारे यहां लाखों लोग…

इसके अलावा उन्होंने अपना बर्थडे के मौके पर अपने फैन्स को खास तोहफा दिया है। दरअसल उनकी अपकमिंग मूवी 'पुष्पा' (Pushpa) से उनका पहला लुक जारी किया गया है। फिल्म पुष्पा से अपने पहले लुक को अल्लू अर्जुन ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसे शेयर किया है। इस फोटो में अल्लू लंबे बाल और लंबी दाढ़ी में काफी इंटेंस नजर आ रहे हैं। वहीं फैंस को भी उनका ये नया अवतार काफी पसंद आ रहा है। उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा है कि आशा करता हूं कि आप सभी को यह पसंद आए। इस फिल्म को सुकुमार गारु (Sukumar garu) डायरेक्ट कर रहे हैं।



यह भी पढ़ें: बदल गए ट्रंप : पीएम मोदी ने किया ऐसा, धमकी देने वाला देश कर रहा गुणगान

Tags:    

Similar News