भाऊ का बड़ा धमाका: इस फेमस सेलिब्रिटी के खिलाफ दर्ज कराई FIR, जानें पूरा मामला

'बिग बॉस 13' के कंटेस्टेंट और मुंबई के हिन्दुस्तानी भाऊ ने रविवार को अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि कल बहुत बड़ा धमाका होने वाला है। उन्होंने अपने इस पोस्ट में बॉलीवुड के जाने माने चेहरे को बेनकाब करने और उसके खिलाफ FIR दर्ज करने की बात कही थी।

Update: 2020-06-01 10:44 GMT

मुंबई: 'बिग बॉस 13' के कंटेस्टेंट और मुंबई के हिन्दुस्तानी भाऊ ने रविवार को अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि कल बहुत बड़ा धमाका होने वाला है। उन्होंने अपने इस पोस्ट में बॉलीवुड के जाने माने चेहरे को बेनकाब करने और उसके खिलाफ FIR दर्ज करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि वो कल उस सेलेब का नाम बताएंगे। अब आज यानि सोमवार को भाऊ ने उस नाम का खुलासा कर दिया है, जिसके खिलाफ उन्होंने एफआईआर करने की बात कही थी।

यह भी पढ़ें: Aneesha motwani: आसान नहीं थी इस अभिनेत्री की जिंदगी, ऐसे छुआ आसमान

Full View

एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज

दरअसल हिन्दुस्तानी भाऊ के निशाने पर और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड और टीवी की जानी मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर हैं। एकता के साथ ही भाऊ ने उनके मां के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करवाई है। हिंदुस्तानी भाऊ ने अपने सोशल मीडिया पर खार पुलिस थाने के बाहर से एक वीडियो बनाकर पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि वो एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज करके आए हैं। उन्होंने शिकायत की कॉपी भी पब्लिक को दिखाई।

इसलिए भाऊ ने दर्ज कराई FIR

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर हिंदुस्तानी भाऊ ने ऐसा क्यों किया? भाऊ ने वीडियो में इसकी वजह को आर्मी का अपमान करना बताया है। उनका आरोप है कि एकता कपूर ने अपने एक वेब सीरीज में आर्मी की बेज्जती की है। भाऊ ने कहा कि एकता कपूर ने अपनी एक वेब सीरीज में आर्मी के जवान की कहानी दिखाई है। जिसमें जवान के ड्यूटी जाने के बाद उसकी पत्नी दूसरे के साथ अफेयर चलाती है।

Full View

यह भी पढ़ें: वाजिद खान के निधन से टूटी भाईयों की जोड़ी, इस तरह की थी करियर की शुरूआत

वर्दी के साथ अश्लीलता करने का आरोप

भाऊ का कहना है कि इस अफेयर में जवान की वर्दी के साथ अश्लीलता करते हुए दिखाया गया है, जो कि वर्दी की शान के खिलाफ है। उन्होंने आर्मी का अपमान करने के आरोप में एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। अपने इस पोस्ट में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय आर्मी, महाराष्ट्र CMO, शिफुजी और आदित्य ठाकरे को टैग भी किया है।

बिग बॉस सीजन 13 में नजर आए थे भाऊ

बता दें कि हिंदुस्तानी भाऊ को बिग बॉस सीजन 13 में कंटेस्टेंट के तौर पर देखा गया था। भाऊ सोशल मीडिया पर अपने वीडियो और भारत के बारे में बात करने के लिए जाने जाते हैं।

यह भी पढ़ें: फूट-फूट कर रोया था ये एक्टर, नरगिस की शादी से टूटा था दिल

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News