प्यार उम्र नहीं देखता: ये लाइन इन सेलिब्रिटी के जिंदगी पर है फिट

कहते हैं प्यार मजहब और उम्र नहीं देखता, देखता है तो केवल दिल। ये लाइन बॉलीवुड के कईयों सेलिब्रिटीज पर फिट बैठती हैं। बॉलीवुड के इन एक्टर और एक्ट्रेसेस ने प्यार में उम्र को दरकिनार कर दिया और आज साथ हैं।

Update: 2020-04-17 08:52 GMT
प्यार उम्र नहीं देखता: ये लाइन इन सेलिब्रिटीज के जिंदगी पर है फिट

लखनऊ, इंटरटेनमेंट डेस्क: कहते हैं प्यार मजहब और उम्र नहीं देखता, देखता है तो केवल दिल। ये लाइन बॉलीवुड के कईयों सेलिब्रिटीज पर फिट बैठती हैं। बॉलीवुड के इन एक्टर और एक्ट्रेसेस ने प्यार में उम्र को दरकिनार कर दिया और आज साथ हैं। तो चलिए आपको बताते हैं बॉलीवुड के ऐसे सेलिब्रिटीज के बारे में जिन्होंने प्यार के बीच उम्र को नहीं आने दिया।

सैफ अली खान और करीना कपूर खान

बॉलीवुड की अगर लवेलबल जोड़ी की बात हो तो उसमें करीना कपूर और सैफ अली खान का नाम आना लाजिमी है। दोनों के बीच 10 साल का अंतर है। दोनों ने एक-दूसरे को करीब 5 साल तक डेट करने के बाद शादी कर ली। अब दोनों का एक प्यारा सा बेटा तैमूर है। जो अपनी क्यूटनेस के चलते सुर्खियों में छाया रहता है और लाखों दिलों पर राज करता है।

यह भी पढ़ें: प्रियंका ने सीएम योगी को लिखा पत्र-किसानों और मजदूरों के लिए की ये विशेष मांग

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत कपूर

बॉलीवुड के हैंडसम हंक शाहिद कपूर ने भी अपने से 13 साल छोटी लड़की से शादी की। उन्होंने मीरा राजपूत से अरैंज मैरिज की थी। दोनों की शादी को 5 साल होने वाले हैं। शाहिद और मीरा आज दो बच्चों के पैरेंट्स हैं। दोनों के एक बेटा और एक बेटी है।

मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर

मिलिंद सोमन ने अपनी बेटी की उम्र की लड़की से शादी कर ये साबित कर दिया कि सचमुच प्यार उम्र नहीं देखता। उन्होंने साल 2018 में अंकिता कोंवर से शादी की थी जो कि उनसे करीब 26 साल छोटी है। दोनों काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे फिर दोनों ने 2 साल पहले शादी कर ली। आज दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश हैं।

यह भी पढ़ें: सरकार ने जारी की नई गाइड लाइन, अब ये संस्थान भी कर सकेंगे काम

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

बॉलीवुड की देसी वुमनिया प्रियंका चोपड़ा का दिल परदेशी छोरे निक जोनस पर आ गया था, जो कि उनसे उम्र में 10 साल छोटे हैं। ग्लोबल सेलेब्रिटी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने की जोड़ी की न सिर्फ इंडिया में बल्कि पूरी दुनिया में चर्चा होती है। उन्होंनने साल 2018 में शादी रचाई थी। दोनों की शादी उस समय एक चर्चा का विषय बन गई थी। बता दें कि निक जोनस हॉलीवुड के मशहूर सिंगर-एक्टर हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश रहते हैं।

उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने अपने से 10 साल छोटे बिजनेसमैन मोहसिन अख्तर मीर से शादी रचाई थी। दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया उसके बाद दोनों ने साल 2016 में शादी कर ली थी।

यह भी पढ़ें: शाही शादी से मचा बवाल, पूर्व CM ने बेटे की खातिर उड़ाई लॉकडाउन की धज्जियां

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News