एक बार फिर साथ नजर आएंगे जाह्नवी और ईशान, वायरल हुआ वीडियो

फिल्म धड़क में साथ नजर आए एक्टर ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर एक बार फिर से साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है।

Update: 2023-08-16 05:56 GMT
एक बार फिर साथ नजर आएंगे जाह्नवी और ईशान, वायरल हुआ वीडियो

मुंबई: फिल्म धड़क में साथ नजर आए एक्टर ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर एक बार फिर से साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें जाह्नवी और ईशान एक-दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

सुपहिट गानों पर किया परफॉर्म-

वीडियों में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर बॉलीवुड के कुछ पुराने सुपरहिट सॉन्ग्स पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में ईशान और जाह्नवी पहले राज कपूर और नरगिस के मशहूर गाने प्यार हुआ इकरार हुआ पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। इसमें दोनों को आप राज कपूर और नरगिस के स्टाइल में ड्रैस्ड देख सकते हैं।

Full View

यह भी पढ़ें: बुकर पुरस्कार: मार्गरेट एटवुड और बर्नरडाइन एवरिस्टो को मिला पुरस्कार

'मस्ती विद मनीष पॉल' के सेट पर की मस्ती-

इसके बाद दोनों दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म का करवाचौथ वाला सीन परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। जिसमें दोनों बहुत ही क्यूट लग रहे हैं। बता दें कि दोनों की ये वीडियो मूवी 'मस्ती विद मनीष पॉल' के सेट की है। हाल ही में दोनों शो पर पहुंचे थे, जहां पर दोनों की जबरदस्त कैमेस्ट्री देखने को मिली।

दोनों बॉलीवुड के यंगेस्ट जोड़ी हैं। जाह्नवी और ईशान दोनों ने ही साल 2018 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म धड़क में दोनों की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। तभी से दोनों की अफेयर की खबरें आती रहीं हैं। हालांकि दोनों ने एक-दूसरे को अच्छा दोस्त ही बताया है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 13: अब घर में इन लड़कियों ने की हाथापाई, रद्द किया गया टास्क

वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी जल्द ही गुंजन सक्सेना, तख्त, रूही अफजा में नजर आने वाली हैं।

Full View

Full View

वहीं ईशान खट्टर फिल्म खाली पीली में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अपोजिट अन्नया पांडे नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है। 'खाली पीली' को मकबूल खान डायरेक्ट कर रहे हैं।

Full View

Tags:    

Similar News