Jaya Kishori Dance: कभी इस डांस रियलिटी शो पर खूब जमकर नाचीं थीं कथावाचक जया किशोरी, वीडियो में देखिये उनकी परफॉरमेंस

Jaya Kishori Dance: क्या आप जानते हैं कि जया किशोरी 11 साल की उम्र में एक डांस रियलिटी शो में भी परफॉर्म कर चुकीं हैं? जी हाँ ये सच है। उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Update: 2023-07-02 01:52 GMT
Jaya Kishori Dance (Image Credit-Social Media)

Jaya Kishori Dance: कथावाचक जया किशोरी काफी प्रसिद्ध है और सोशल मीडिया पर तो उनके काफी चर्चे रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो 11 साल की उम्र में एक डांस रियलिटी शो में भी परफॉर्म कर चुकीं हैं? जी हाँ ये सच है। उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि जया को बचपन से ही डांस करना काफी पसंद है और वो एक ट्रेनेड क्लासिकल डांसर भी हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे जया किशोरी एक डांस रियलिटी शो पर आईं लेकिन इसके बाद क्या हुआ आइये जानते हैं।

जया किशोरी ने किया था इस डांस रियलिटी शो में परफॉर्म

कथावाचक जया किशोरी आज अपने भजनों और मोटिवेशनल थॉट्स से सभी को मन्त्रमुग्ध कर लेतीं हैं। लेकिन कभी वो सभी को अपनी तरह आकर्षित करने का प्रयास करती भी नज़र आई थीं। जहाँ आज जया के लाखों फॉलोवर्स हैं वहीँ उनका एक पुराण वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमे जया डांस परफॉर्म कर रहीं हैं। दरअसल ये सोनी टीवी के प्रसिद्ध रियलिटी शो बूगी वूगी का है। जिसमे महज़ 11 साल की जया किशोरी अपनी शानदार परफॉरमेंस से जज जावेद जाफरी रवि और नावेद का दिल जीत लेतीं हैं। उन्होंने एक क्लासिकल डांस किया है। लेकिन उन्हें वेस्टर्न डांस का भी काफी शौक है लेकिन घर वालों की वजह से वो क्लसिकल डांस ही करतीं हैं।

जया किशोरी अब काफी खूबसूरत हो गयी हैं लेकिन वो पहले भी काफी मासूम और प्यारी नज़र आ रहीं हैं। उनकी मीठी सी मुस्कान सभी का दिल जीत रही यही। ये वीडियो लगभग 6 मिनट का है जिसमे उनकी पर्फोर्मस और बात चीत सब कुछ आपको देखने को मिल जाएगी। साथ ही इस वीडियो में जया के साथ उनके माता पिता और छोटी बहन भी नज़र आ रहे हैं।

Full View

जया किशोती को बचपन से गाने का भी शौक था साथ ही उनके भजन सभी को बेहद पसंद आते हैं। जया किशोरी का असली नाम जया शर्मा है और वो कोलकाता से आतीं हैं। उनकी पढ़ाई लिखाई और कॉलेज सब कोलकाता में ही हुआ है।

Tags:    

Similar News