अंजान लड़के के साथ ठुमके लगाते नजर आई जाह्नवी कपूर, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो

Update: 2017-02-20 06:26 GMT

मुंबई: बॉलीवुड की ‘मिस हवा हवाई’ यानी श्री देवी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर के आजकल सोशल मीडिया में अपनी हॉट फोटोज के चलते छाई रहती हैं। जाह्नवी कपूर बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म मेकर बोनी कपूर और एक्ट्रेस श्री देवी की बेटी हैं।

काफी टाइम से कयास लगाए जा रहे थे कि इस हॉट और न्यूकमर एक्ट्रेस को आखिर बॉलीवुड में लॉन्च कौन करेगा? तो इसके लिए ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’ के डायरेक्टर करण जौहर का नाम सामने आया है, जो कि जाह्नवी कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में लांच कर सकते हैं।

बॉलीवुड में लॉन्च होने से पहले जाह्नवी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इसे किसी और ने नहीं बल्कि डिजायनर मनीष मल्होत्रा ने शेयर किया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में जाह्नवी ठुमके लगा रही हैं। पर उनके साथ जो लड़का ठुमके लगा रहा है। उसका चेहरा कम क्लियर है, जिसकी वजह से कयास लगाए जा रहे हैं कि यह लड़का कोई और नहीं बल्कि जाह्नवी के ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ही हैं।

Full View

आगे की स्लाइड में देखिए जाह्नवी कपूर की और भी तस्वीरें

Full View

Tags:    

Similar News