Bhojpuri Song: वायरल हो रहा खेसारी लाल का "टमाटर गाल" सॉन्ग, सपना चौहान संग उनकी केमिस्ट्री ने मचाया धमाल

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहलाने वाले अभिनेता खेसारी लाल यादव जब भी अपने नए गाने के साथ वापस आते हैं तो पर्दे पर आग लगा देते हैं।

Update: 2023-04-11 17:18 GMT
Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहलाने वाले अभिनेता खेसारी लाल यादव जब भी अपने नए गाने के साथ वापस आते हैं तो पर्दे पर आग लगा देते हैं। महीनों तक उनके गानों का क्रेज दर्शकों के बीच बना रहा है और इसी वजह से भी गाना ट्रेंड में रहता है। अभिनेता का गाना "टमाटर गाल" तीन महीने पहले रिलीज हुआ था, लेकिन अभी भी यह गाना लगातार ट्रेंड में बना हुआ है।

सपना चौहान संग खेसारी की तीखी केमिस्ट्री दर्शकों को लुभाने में हुई कामयाब

"टमाटर गाल" गाने को खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस सपना चौहान पर फिल्माया गया है। दोनों की हॉट और रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आई और यही वजह है कि गाना हिट रहा। खेसारी और सपना के बीच इतने बोल्ड सीन फिल्माए गए हैं कि उसे देख दर्शकों के पसीने छूट जाते हैं।

सपना चौहान का हॉट अंदाज देख बेकाबू हुए खेसारी लाल यादव

खेसारी लाल यादव और सपना चौहान के गाने "टमाटर गाल" में एक या दो नहीं बल्कि कई इंटिमेट सीन हैं। गाने में सपना चौहान अपनी ऐसी अदाएं दिखा रहीं हैं जिसने खेसारी लाल यादव को बेकाबू कर दिया है। बोल्ड सीन्स के साथ ही गाने में दोनों डांस करते भी दिख रहें हैं।

अबतक मिले इतने मिलियन व्यूज

"टमाटर गाल" गाने को खेसारी लाल यादव के साथ ही शिल्पी राज ने भी अपनी आवाज दी है। लिरिक्स विजय चौहान ने लिखें हैं और म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। "टमाटर गाल" गाने को अबतक 46 मिलियन लोगों द्वारा देखा जा चुका है।

Tags:    

Similar News