ये हैं वो 10 कलाकार, जिन्होंने अभिनय से भगवान कृष्ण के रूप में उन्हें अमर कर दिया

टीवी पर माइथोलॉजिकल शोज एक तबके की ऑडियंस के बीच हमेशा से फेवरेट रहे हैं। राम, हनुमान, महादेव और कृष्ण का रोल कर कई एक्टर्स इतने पॉपुलर हुए कि लोग उनकी असल में पूजा करने लगे।

Update: 2019-08-23 11:40 GMT

लखनऊ: टीवी पर माइथोलॉजिकल शोज एक तबके की ऑडियंस के बीच हमेशा से फेवरेट रहे हैं। राम, हनुमान, महादेव और कृष्ण का रोल कर कई एक्टर्स इतने पॉपुलर हुए कि लोग उनकी असल में पूजा करने लगे।

टीवी पर यूं तो कृष्ण का रोल कईयों ने किया है। लेकिन नीतीश भारद्वाज, सौरभ राज जैन, सर्वदमन डी. बनर्जी कृष्ण के रोल में ऐसे रमे कि कभी भी लोगों के दिलों से नहीं उतर पाएंगे।

Full View

आईये आज एक नजर डालते हैं उन कलाकारों पर जो कृष्ण के रोल में बेहद लोकप्रिय हुए। दुनिया आज भी उन्हें बेहद ही सम्मान की नजर से देखती है।

स्वप्निल जोशी

'श्री कृष्ण' की झलक आज भी हर 90's के बच्चों की सबसे ख़ूबसूरत यादों में से एक है। श्री कृष्ण सी‍रियल में एक्टर स्वप्निल जोशी ने भगवान कृष्ण के युवा किरदार को निभाया था।

इस सीरियल के 221 एपिसोड प्रसारित किए गए थे। इस सीरियल की वजह से जोशी टीवी के सुपरस्टार बन गए थे।

विशाल करावल

सीरियल 'द्वारकाधीश' तो आपको याद ही होगा, जो एनडीटीवी इमेजिन पर प्रसारित हुआ था। इस सीरियल में विशाल करावल ने भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाया था। लोगों ने इस किरदार में उन्हें बहुत पसंद किया था।

धृर्ती भाटिया

कलर्स चैनल पर टेलिकास्ट होने वाले सीरियल 'जय श्री कृष्णा' ने दर्शकों का ख़ूब मनोरंजन किया। धृर्ती भाटिया ने इस सीरियल में भगवान श्री कृष्ण के बाल किरदार को निभाया था।

इस सीरियल के हिट होने की सबसे बड़ी वजह ही धृर्ती थी। उन्होंने अपनी मासूम अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया था।

ये भी पढ़ें...मुस्लिम का कृष्ण प्यार: पूरे पाकिस्तान को देखना चाहिए, कोई फसाद ही नहीं रहेगा

नीतीश भारद्वाज

बी.आर. चोपड़ा पहली बार 2 अक्टूबर साल 1988 में टीवी पर महाभारत लेकर आये थे। जब यह सीरियल टीवी पर प्रसारित हुआ तो इस सीरियल के प्रति लोगों की एक अलग दीवानगी देखने को मिली।

जब यह सीरियल आता, उस वक्त घर के सभी लोग एक साथ टीवी के सामने होते। सड़के सारी सुनसान हो जाती। महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार नीतीश भारद्वाज ने निभाया था। उनके इस किरदार को बहुत पसंद किया गया था।

सर्वदमन डी. बनर्जी

दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले रामानंद सागर का माइथोलॉजिकल सीरियल 'श्री कृष्ण' आज भी हमारे दिलो-दिमाग़ पर इस क़दर छाया हुआ है कि हम कृष्ण का किरदार निभाने वाले सर्वदमन डी बनर्जी की मोहक मुस्कान को भूल नहीं पाए हैं।

उन्होंने कई फ़िल्मों में भी काम किया था, मगर घर-घर में पहचान इन्हें इस सीरियल के बाद ही मिली। ये सीरियल न सिर्फ़ भारत में, बल्कि विदेशों में भी बेहद पॉपुलर हुआ था।

ये भी पढ़ें...Happy Janmashtami: अगर नहीं बना पा रहे 56 भोग तो श्रद्धापूर्वक करें ये काम

मेघन जाधव

कलर्स चैनल के 'जय श्री कृष्णा' में धृर्ती के बाद मेघन जाधव ने भगवान श्रीकृष्ण के युवा किरदार को निभाया था। मेघन को भी दर्शकों ने श्री कृष्ण के किरदार में ख़ूब पसंद किया।

मेघन ने इसके बाद 'सूर्यपुत्र कर्ण' सीरियल में कर्ण की भूमिका भी निभाई थी। मगर उन्हें पहचान कृष्ण के किरदार से ही मिली।

गगन मलिक

सोनी टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘संकटमोचन महाबली हनुमान’ में गगन मलिक ने एकसाथ भगवान विष्णु, श्रीराम और कृष्ण तीनों के किरदार निभाए थे। अपने कमाल के अभिनय से उन्होंने लोगों का ख़ूब मनोरंजन किया।

सौरभ राज जैन

दूरदर्शन 'महाभारत' काफी हिट हुआ था। इसके बाद साल 2013 में स्टार प्लस पर एक बार फिर 'महाभारत' सीरियल को लाया गया। इस समय इसे बहुत ही एंडवांस टेक्नोलॉजी के साथ बनाया गया था।

इस बार भगवान श्री कृष्ण के किरदार को मॉडल-ऐक्टर सौरभ राज जैन निभाते नज़र आये थे। सौरभ को इस सीरियल से काफ़ी शोहरत हासिल हुई। इस सीरियल के 267 एपिसोड प्रसारित हुए थे, जिन्हें लोगों ने ख़ूब पसंद भी किया।

मृणाल जैन

कहानी हमारे महाभारत की’ यह सीरियल 9x चैनल पर प्रसारित हुआ था। इसमें मृणाल जैन ने कृष्ण का किरदार निभाया था। यह सीरियल ज्यादा तो नहीं चल सका, लेकिन कृष्ण के किरदार में मृणाल को काफी पसंद किया गया था।

सौरभ पांडे

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल ‘सूर्यपुत्र कर्ण’ में सौरभ पांडे ने श्री कृष्ण का किरदार निभाया था। भले ही इस सीरियल में कर्ण के किरादर को केन्द्र में रखा गया था, मगर श्रीकृष्ण के साथ उनके रोचक संवाद को दर्शकों ने ख़ूब पसंद किया।

ये भी पढ़ें...अद्भुत: 21 तोपों से जन्माष्टमी, नहीं देखा होगा ऐसा भव्य उत्सव

Tags:    

Similar News