फैन्स ने पूछा मलाइका से कब कर रहे शादी, अर्जुन ने कहा अभी करना भी चाहे तो.

ये लॉकडाउन अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के लिए करीब आने की वजह बन चुका है। इस दौरान दोनों एक साथ रह रहे हैं। दोनों इस दौरान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं।

Update: 2020-04-17 06:42 GMT
फैन्स ने पूछा मलाइका से कब कर रहे शादी, अर्जुन ने कहा अभी करना भी चाहे तो.

मुंबई: देश में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन लागू किया गया है। ये लॉकडाउन किसी के लिए दूरी की वजह बन गया है तो कईयों के लिए नजदीकी का कारण। लॉकडाउन के चलते कई ऐसे लोग हैं जो एक-दूसरे के करीब आ चुके हैं। अगर बॉलीवुड सेलेब्स की बात की जाए तो ये लॉकडाउन अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के लिए करीब आने की वजह बन चुका है। इस दौरान दोनों एक साथ रह रहे हैं। दोनों इस दौरान सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं और अपने फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में दोनों ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था।

अगर शादी करना भी चाहे तो कैसे करें?

दोनों का रिश्ता पब्लिक होने के बाद से ही उनके फैंस लगातार उनसे एक ही सवाल पूछते हैं कि दोनों शादी कब करेंगे। इन दिनों दोनों एक्टर से सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला सवाल यही है कि आखिर दोनों कब शादी करेंगे। लेकिन दोनों का हर बार यहीं कहना रहता है कि फिलहाल शादी का कोई प्लान नहीं है। लेकिन हाल ही में अर्जुन ने एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अगर वो अभी मलाइका से शादी करना भी चाहे तो भी नहीं कर सकते।

यह भी पढे़ं: लॉकडाउन तोड़ने पर सेना ने बिछा दी लाशें, शवों की गिनती जारी, चप्पे-चप्पे पर फोर्स

फैन्स ने शादी को लेकर पूछा सवाल तो आया ये जवाब

दरअसल, अर्जुन गुरुवार यानि 16 अप्रैल को बॉलीवुड हंगामा के साथ इंस्ट्राग्राम पर लाइव थे। इस दौरान लोगों ने उनसे मलाइका को लेकर कई सवाल पूछे। इस दौरान फैन्स ने दोनों की शादी के बारे में भी पूछा। लाइव के दौरान एक फैन ने पूछा कि आप दोनों कब शादी कर रहे हैं। जिस पर अर्जुल ने हंसते हुए जवाब दिया कि अभी शादी होगी भी तो कैसे होगी? अगर करनी भी है तो? अर्जुल ने कहा कि जब हम शादी करेंगे तो सभी को बताएंगे। फिलहाल कोई शादी का प्लान नहीं है।

पिछले साल रिलेशनशिप को किया था पब्लिक

आपको बता दें कि एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने पिछले साल अर्जुन कपूर के बर्थडे पर दोनों का रिलेशनशिप पब्लिक किया था। इसके बाद दोनों को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किए जाने लगा। दरअसल, अर्जुन मलाइका से काफी छोटे हैं और इसी वजह से यूजर्स उनकी जोड़ी को लेकर उन्हें ट्रोल करते रहते हैं। हालांकि इन सभी बातों का कभी दोनों पर असर नहीं हुआ दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश नजर आते हैं।

यह भी पढे़ं: गूगल भी कोरोना की लड़ाई में है साथ, शुक्रिया अदा करने को बनाया ये डूडल

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News