Mouni Roy : सूरज नांबियार से शादी के पहले मौनी रॉय ने इन दिग्गज कलाकारों को किया था डेट, जाने क्यों हुआ ब्रेकअप

अभिनेत्री मौनी रॉय अपनी शादी की खबरों के बीच सुर्खियों में बनी हुई हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि उन्होंने कई दिग्गज कलाकारों को डेट किया था।

Written By :  Priya Singh
Update:2022-01-13 11:12 IST

Mouni Roy : नागिन (Naagin) स्टारर अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) 27 जनवरी को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) से शादी करने वाली हैं। सूरज नांबियार पेशे से एक बिजनेसमैन हैं। वो दुबई में रहते हैं। मौनी और सूरज की शादी गोवा में होने वाली हैं। दोनों ने तय किया है कि वो दक्षिण गोवा के समुद्री तट पर सात फेरे लेंगे। शादी की थीम सफेद रंग बताई जा रही है। खबर यह भी है कि इस शादी में अभिनेत्री के खास दोस्त और उनका पूरा परिवार शामिल होगा। वहीं निर्माता एकता कपूर भी इस शादी में शिरकत करेंगी। शादी का कार्यक्रम दो दिनों का होगा और 27 जनवरी को मौनी सूरज के साथ परिणय सूत्र में बंध जाएंगी।

गौरव चोपड़ा मौनी के जिंदगी में आने वाले पहले शख्स थें (Gaurav Chopra And Mouni Roy)

बता दें कि इससे पहले मौनी रॉय (Mouni Roy) ने दो लड़कों को डेट किया था गौरव चोपड़ा और मोहित रैना को। गौरव चोपड़ा (Gaurav) मौनी के जिंदगी में आने वाले पहले शख्स थें। गौरव ने नारायणी शास्त्री से ब्रेकअप के बाद मौनी को डेट करना शुरू किया था। गौरव ने उनके साथ टीवी शो पति पत्नी और वो में हिस्सा लिया था। लेकिन आपसी अनबन की वजह से उनदोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद वो अधिकतर एक- दूसरे को इग्नोर करते नजर आते थें। गौरव चोपड़ा ने कलर्स टीवी के शो में एकबार कहा था कि अगर मैं उसकी जगह होता , तो उससे मिलने में असहज महसूस करता और शायद कभी उससे न मिलता।




 


गौरव की एक्स गर्लफ्रेंड को पसंद नहीं थी उनकी जोड़ी

गौरव चोपड़ा (Gaurav Chopra) ने यह बात तब कही थी, जब मौनी शो में बतौर मेहमान अपने गाने को प्रमोट करने पहुंची थीं। वहीं गौरव और मौनी के रिश्ते पर उनकी गर्लफ्रेंड नारायणी शास्त्री का कहना था कि वो दोनों एक दूसरे के लिए कभी भी कम्पैटिबल नहीं थें। मौनी और गौरव का मिजाज एक - दूसरे से बिल्कुल अलग था। मौनी बहुत प्यारी हैं। वहीं गौरव एक शांत मिजाज इंसान हैं। मौनी रॉय वाकई एक खुशमिजाज लड़की हैं। उन्हें अक्सर किसी बीच पर एन्जॉव्य करते देखा जाता है। मौनी रॉय का सोशल मीडिया हैंडल उनके वैकेशन की तस्वीरों से भरा हुआ है।

मोहित सोशल मीडिया पर मौनी के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते थें (Mohit Raina And Mouni Roy)

गौरव चोपड़ा से ब्रेकअप के बाद मौनी रॉय ने देवों के देव महादेव (Devo Ke Dev Mahadev) में रहे अपने को - स्टार मोहित रैना (Mohit Raina) को डेट किया। मौनी रॉय अपने अफेयर्स को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रही। उनके रिश्ते के बारे में इंडस्ट्री में सभी को खबर रहती थी। मोहित रैना के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी काफी ओपेन थी। सभी को मालूम था कि वो एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। मोहित रैना अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर मौनी के साथ तस्वीर सााझा करते थें। लेकिन अचानक उनदोनों के ब्रेकअप की खबरें आने लगी। मौनी और मोहित ने अपने ब्रेकअप को बहुत अच्छे तरीके से हैंडल किया।

Tags:    

Similar News