Nirahua-Amrapali Film: ये क्या! बीवी को घर पर छोड़, ऑनस्क्रीन पत्नी संग लंदन रवाना हुए निरहुआ, आखिर क्या है वजह

Nirahua-Amrapali Film: आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी पर्दे की सुपरहिट जोड़ी है। यह जोड़ी पिछले 9 साल से दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है और आज भी दोनों जब भी एकसाथ पर्दे पर दिखाई देते हैं तो फैंस के बीच एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है।

Update: 2023-06-23 08:56 GMT
Nirahua-Amrapali Film (Photo- Social)
Nirahua-Amrapali Film: आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी पर्दे की सुपरहिट जोड़ी है। यह जोड़ी पिछले 9 साल से दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है और आज भी दोनों जब भी एकसाथ पर्दे पर दिखाई देते हैं तो फैंस के बीच एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। भोजपुरी पर्दे पर बीते सालों में कई ऐसी ऑनस्क्रीन जोड़ियां बनीं हैं, जो अगर किसी फिल्म मे एकसाथ हैं तो वो हिट होना तय ही हैं, लेकिन उन जोड़ियों में कुछ जोड़ियां टूट चुकीं हैं, लेकिन आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी की केमिस्ट्री पर्दे पर आज भी दर्शक उसी खुशी और उत्सुकता के साथ देखते हैं।

निरहुआ के साथ लंदन रवाना हुईं आम्रपाली दुबे

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने थोड़ी देर पहले ही सोशल मीडिया पर अपने एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि वह लंदन जा रही हैं, वो भी अकेले नहीं बल्कि उनके साथ उनके ऑनस्क्रीन पति निरहुआ भी जा रहें हैं। मालूम हो कि निरहुआ और आम्रपाली दुबे की केमिस्ट्री पर्दे पर खूब जचती है, साथ ही रियल लाइफ में भी दोनो एक दूसरे के साथ बेहद अच्छा बॉन्ड साझा करते हैं। सिर्फ यही नहीं फैंस तो आज भी यही चाहते हैं कि दोनों शादी कर हमेशा के लिए एक हो जाएं।

इस खास वजह से लंदन जा रहें दोनों

अब हम आम्रपाली दुबे और निरहुआ के फैंस को जो बात बताने वाले हैं, उसके बाद तो यकीनन वे सब खुशी से उछलने वाले हैं। निरहुआ और आम्रपाली दुबे लंदन घूमने नहीं बल्कि एक खास वजह से जा रहें हैं, जी हां!! दोनों अपनी सुपरहिट फिल्म "निरहुआ हिंदुस्तानी" के चौथे पार्ट की शूटिंग करने के लिए लंदन के लिए रवाना हुए हैं। "निरहुआ हिंदुस्तानी" भोजपुरी की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी, ऐसे में चौथे पार्ट का तो दर्शक कबसे इंतजार कर रहें हैं।

"निरहुआ हिंदुस्तानी" थी आम्रपाली दुबे की डेब्यू फिल्म

आप में से बहुत से कम लोगों को पता होगा कि आम्रपाली दुबे ने फिल्म "निरहुआ हिंदुस्तानी" से भोजपुरी में डेब्यू किया था। "निरहुआ हिंदुस्तानी" रिलीज हुए 8 साल हो चुके हैं और अब इसका चौथा पार्ट भी आने वाला है। "निरहुआ हिंदुस्तानी" में आम्रपाली दुबे संग निरहुआ की जोड़ी बनी थी और अब इस चौथे पार्ट में भी इन्हीं की जोड़ी दिखाई देगी। फिल्म की शूटिंग लंदन में की जाएगी।

Tags:    

Similar News