Pawan Singh के गाने 'ले लो पुदीना' ने तोड़ दिए थे सारे रिकॉर्ड, अभी भी बढ़ रहे व्यूज, आपने सुना है ये गाना

Pawan Singh Song: पवन सिंह का हर गाना सुपरहिट रहता है लेकिन उनका गाना 'ले लो पुदीना' जब रिलीज़ हुआ था तब उसने सभी रेकॉर्डों को तोड़ दिया था।आइये देखते हैं उनका ये सुपरहिट सांग।

Update: 2022-06-22 13:53 GMT

Pawan Singh Song Le Lo Pudina (Image Credit-Social Media)

Pawan Singh Song Le Lo Pudina: भोजपुरी इंडस्ट्री के चहेते अभिनेता पवन सिंह (Bhojpuri Star Pawan Singh) हमेशा ही सुर्ख़ियों में रहते हैं। आजकल उनका एक गाना काफी सुना जा रहा है। वैसे तो पवन सिंह का हर गाना सुपरहिट रहता है लेकिन उनका गाना 'ले लो पुदीना' जब रिलीज़ हुआ था तब उसने सभी रेकॉर्डों को तोड़ दिया था और इंटरनेट पर भी उनके इस गाने ने काफी धमाल मचा दिया था।

पवन सिंह को भोजपुरी के सलमान खान कहा जाता है। वहीँ पवन सिंह जब भी कोई गाना लेकर आते है वो हिट हो जाता है। उनकी फैन फॉलोविंग भी ज़बरदस्त है साथ ही उनके गाने भी इंटरनेट पर तहलका मचा देते हैं। ऐसा ही उनका गाना था 'ले लो पुदीना' जिसमे जहाँ पवन सिंह को सब पसंद कर रहे इहैं वहीँ उनका अंदाज़ भी लोगों को खूब भा रहा है। गाना जब रिलीज़ हुआ था उसके बाद से ही गाने ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिया था साथ ही साथ इसने बंपर रिकॉर्ड बना दिया था।

पवन सिंह का सुपरहिट सांग ले लो पुदीना रिलीज़ होने के कुछ दिन बाद ही मिलियन व्यूज तक पहुंच गया था। फिलहाल इस गाने को अभी तक 360,906,636 व्यूज मिल चुके हैं। गाने ने सभी रिकार्ड्स को तोड़ दिया था। गाने में सब्जी वाला पुदीना बेचने की आवाज बहुत ही अजीब ढंग से निकाल रहा था। सब्जी वाले की इस आवाज पर भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) गाना लेकर आये थे।

पवन सिंह के इस गाने को रिलीज़ हुए भले ही पूरा एक साल हो गया है लेकिन आज भी ये गाना खूब सुना जा रहा है। पवन सिंह के फैंस इसे बार बार सुन रहे हैं। ये गाना वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। जिसने काफी धूम मचाई थी। आपको बता दें ये गाना खुद पवन सिंह और अनपमा यादव (Pawan Singh, Anupama Yadav) ने गाया है। वहीं लिरिक्स कुंदन पांडेय और अर्जुन अकेला (Kundan Pandey , Arjun Akela) ने लिखे थे। वहीँ म्यूजिक की बात करें तो म्यूजिक प्रियांशु सिंह (Priyanshu Singh) ने दिया था।

Full View

गाने को काफी बेहतरीन ढंग से फिल्माया भी गया है। गाने में दिखाया जाता है कि पवन सिंह अपने एक दोस्त से कह रहे हैं कि उनका गर्लफ्रेंड से मिलने का मन कर रहा है लेकिन लॉकडाउन की वजह से वो नहीं मिल पा रहे हैं। जिसके बाद उनका दोस्त पुदीना बेचने के बहाने पवन सिंह की महबूबा की गली जाते हैं और फिर वही वायरल वीडियो वाली आवाज यहां सुनने को मिलती है।

Tags:    

Similar News