Bhojpuri Song: Pawan Singh के इस बोल्ड गाने को देख छूट जाएगा आपका पसीना

Pawan Singh Bhojpuri Song: इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री भी काफी आगे निकल रही है। भोजपुरी गानों और फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

Written By :  Ruchi Jha
Update: 2024-04-24 10:37 GMT

Pawan Singh Bhojpuri Song: बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की तरह भोजपुरी इंडस्ट्री भी इन दिनों कदम से कदम मिलाकर चल रही है। सोशल मीडिया और यूट्यूब पर अक्सर भोजपुरी गाने ट्रेंड करते रहते हैं। वहीं, पवन सिंह के गानों की तो क्या ही बात की जाए। भोजपुरी इंडस्ट्री के हाईएस्ट पैड एक्टर की लिस्ट में शुमार पवन सिंह अपने गानों से भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। हालांकि, कभी-कभी उनके गाने कॉन्ट्रोवर्शी का हिस्सा बन जाते हैं। जाहिर है पवन सिंह के गानों में हद से ज्यादा बोल्ड सीन्स देखने को मिलते हैं, जो कभी-कभी विवाद का कारण बन जाते हैं। आइए आज हम आपको पवन सिंह का एक ऐसा ही गाना दिखाते हैं।

पवन सिंह भोजपुरी सॉन्ग 'मीठा-मीठा बाथे कमरिया' (Pawan Singh Mitha mitha baathe kamariya Song)

सोशल मीडिया पर वैसे तो पवन सिंह का कोई न कई गाना अक्सर ट्रेंड करता रहता है, लेकिन इन दिनों एक गाने ने धूम मचाई हुई है। इस गाने का नाम है 'मीठा-मीठा बाथे कमरिया' (Mitha mitha baathe kamariya Song) इस गाने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 249 मिलियन बार देखा जा चुका है। इस ट्रेंड कर रहे सॉन्ग में पवन सिंह के साथ डिंपल सिंह भी साथ नजर आ रही हैं, जो अपने हुसन से चारों तरफ आग लगाए हुए हैं। जिन्हें देख इनके फैंस भी खूब बेकाबू हुए जा रहे हैं।

Full View

3 साल पुराना गाना तोड़ रहा सभी रिकॉर्ड (Pawan Singh Romantic Song)

बता दें कि ये गाना 3 साल पहले Worldwide Record Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। इसमें डिंपल सिंह की नखरीली अदाओं पर पवन सिंह अपना दिल हराते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने को आज भी शादी और डीजे पर खूब बजाया जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है किस तरह से डिंपल सिंह अपनी पतली कमर का जादू चलाते हुए ना सिर्फ पवन सिंह को अपना दीवाना बना रही बल्कि पूरी आवाम को अपनी और खींच रही हैं।


हद से ज्यादा बोल्ड सीन्स से भरा है ये गाना (Bhojpuri Bold Song)

इस सॉन्ग वीडियो में आपको हद से ज्यादा बोल्ड सीन्स देखने को मिलेंगे। बता दें कि इस गाने को पवन सिंह ने गाया है और इसके लिरिक्स अरुण बिहारी ने लिखे हैं। हालांकि, पवन सिंह के ऐसे कई गाने है जिन्हें इनके चाहने वाले टकटकी लगा देखना पसंद करते हैं। लेकिन अपने गानों में भरी अश्लीलता के कारण कभी-कभी पवन सिंह को भारी विवाद का सामना करना पड़ता है।



Tags:    

Similar News